*संभाग युवा प्रकोष्ठ पिछड़े वर्ग के लोगों को जनगणना में नाम जुड़वाने चलाएगी जन जागरूकता अभियान* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*संभाग युवा प्रकोष्ठ पिछड़े वर्ग के लोगों को जनगणना में नाम जुड़वाने चलाएगी जन जागरूकता अभियान*

 *संभाग युवा प्रकोष्ठ पिछड़े वर्ग के लोगों को जनगणना में नाम जुड़वाने चलाएगी जन जागरूकता अभियान*




*छत्तीसगढ़ क्वान्टिफायबल डाटा आयोग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगो के सामाजिक आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति के आकलन करने के लिए कर रही है जनगणना*




रायपुर-

साहू समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग  पिछड़ा वर्ग के लोगों को नाम जुड़वाने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय ली है रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने प्रेस के माध्यम से बताया कि  छत्तीसगढ़ क्वान्टिफायबल डाटा आयोग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगो के सामाजिक आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति के आकलन करने के लिए जनगणना कर रही है जिसके लिए प्रशासन द्वारा टीम का गठन कर डाटा संग्रहण कार्य के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शुरुआत हो चुका है। लेकिन जागरूकता के अभाव में पिछड़ा वर्ग के लोग नाम नही जुड़ा पा रहे है श्री साहू ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से युवा प्रकोष्ठ ग्रामीण क्षेत्रों में पिछड़ा वर्ग से आने वाले समाज के लोगों इससे होने वाले लाभ व नही जुड़ा पाने पर होने वाले नुक़सान के संबंध में जागरूक करते हुए शत् प्रतिशत लक्ष्य के साथ पिछड़ा वर्ग के ज्यादा से ज्यादा समाज के लोगों नाम जुड़वाने प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने आगे कहा इससे पिछड़ा वर्ग के जनसँख्या का सही आंकड़ा शासन के पास उपलब्ध हो जाएगा छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या लगभग 53% है जिसमें से साहू समाज का ही   25% के आसपास है अब इस आंकड़ा को प्रमाणित करने का समय आ गया है। ज्ञात हो की राज्य शासन पिछड़ा वर्ग के लोगो को 27% आरक्षण देने के लिए संवैधानिक प्रक्रिया का पालन कर अधिसूचना जारी करने की तैयारी में लग गई थी किन्तु जनसँख्या का सही आंकड़ा व दस्तावेज उपलब्ध नही होने के कारण सामान्य वर्ग के लोगो ने हाईकोर्ट बिलासपुर में स्टे लगवा दिया गया है यदि इस जनगणना अभियान में हमारे सभी सदस्यों का सही आंकड़ा शासन को उपलब्ध हो जाता है तो निश्चित ही हमारे लंबित आरक्षण सहित सभी अधिकार को प्राप्त करने में आसानी होगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads