विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन अभनपुर में, तहसील कार्यालय के सामने धरना किया प्रदर्शन
विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन अभनपुर में, तहसील कार्यालय के सामने धरना किया प्रदर्शन
अभनपुर
विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन अभनपुर में, तहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्य रुप से पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज ,जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण अनिमेष कश्यप जिला उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला सोसायटी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा छत्तीसगढ़ भाजयुमो के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन चारों मंडल के मंडल अध्यक्ष अभनपुर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव तामासिवनी मंडल अध्यक्ष नारायण यादव,खोरपा मंडल अध्यक्ष पारसमणि साहू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संचित तिवारी राजेश साहू व्यास नारायण साहू चंद्रिका साहू ईश्वरी देवांगन हितेश मंडल टिंकू सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे
आगे उद्बोधन में पूर्व कृषि मंत्री ने राज्य सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए। जिसमें किसानों की परेशानी शराब के मुद्दे भू माफियाओं से लेकर रेत माफियाओं तक और तरह तरह के अधिकारियों की मनमानी बताना सरकार के रवैया के चलते हुए सरकार पर हल्ला बोला केंद्र सरकार कोरोना काल से लेकर अभी तक के 5 किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब से अतिरिक्त चावल दे रही है जिसे राज्य की कांग्रेस सरकार वितरण नहीं कर रही है और इस तरह से भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है वहीं पूर्व मंत्री साहू ने जनता के हितों के साथ खिलवाड़ करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी आगे उद्बोधन में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का किसान आत्महत्या कर मर रहा है जिसे सरकार कितना मुआवजा दी है उसे सार्वजनिक करें उत्तर प्रदेश में जाकर वाहवाही लूट रहे हैं और जनता के पैसे को दो करोड़ रुपए देने की घोषणा कर आए हैं लेकिन वही छत्तीसगढ़ के किसान जो आत्महत्या कर रहे हैं उन्हें अब तक उन्होंने कितना मुआवजा जारी किया है वह बताएं पूरे प्रदेश के किसानों को मिला कर दिया दो करोड़ का मुआवजा नहीं दिया है शराबबंदी की बात कर सकता आने वाली कांग्रेस सरकार आज गांव गांव में शराब पी को आ रही है जनता के हितों के साथ खिलवाड़ करने वालों को आम जनता और भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी जनता के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तैयार हैं।