"भाजपा ने मैनपुर में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित कर कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा,
"भाजपा ने मैनपुर में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित कर कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा,
"आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का चावल कांग्रेस ने हड़प लिया है" जांच की मांग की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो,
गरियाबंद -
भाजपा ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल नहीं दिए जाने के विरोध में सोमवार को बिंद्रानवागढ़ विधानसभा स्तरीय धरना देकर चेतावनी दी कि कांग्रेस की सरकार ने 1500 करोड़ रुपए का चावल घोटाला किया है, जिसकी जांच की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा। इसके अलावा भाजपा नेताओं ने स्थानीय प्रशासन को जमकर विरोध करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन कांग्रेस नेताओं के इशारे में एजेंट का काम न करें, भाजपा के नेताओं को षड्यंत्र कर फसाया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
धरने को संबोधित करते हुए विधायक क्षेत्रीय विधायक डमरुधर पुजारी ने कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, कोरोना काल में केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जरूरतमंदों के लिए चावल और चना उपलब्ध कराया था, लेकिन भूपेश सरकार गरीबों तक चावल नहीं पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चावल भेजा है, इसका लाभ जनता को मिलना चाहिए, परंतु राज्य की कांग्रेस सरकार चावल को हड़प रही है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन बिना जांच किए भाजपा के नेताओं को फसा रहे हैं, यह बिल्कुल उचित नहीं है प्रशासन अगर इसी तरह कार्य करते रहा तो भाजपा के कार्यकर्ता सड़क की लड़ाई लड़ेंगे।
पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिए गए अतिरिक्त चावल का दाना दाना हितग्राहियों तक पहुंचाया जाना चाहिए, अभी तक चावल नहीं दिया गया, उसका नगद भुगतान राज्य सरकार करें। उन्होंने मांग किया कि इस चावल घोटाला का उच्च स्तरीय जांच किया जाना चाहिए, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके। श्री मांझी ने कहा कि भाजपा के मंडल महामंत्री मनोहर बघेल के परिवार को बिना जांच के प्रशासन ने एफ आई आर दर्ज कर दिया है, यह सरासर गलत है, स्थानीय प्रशासन सरकार और कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में काम न करें, नहीं तो भाजपा के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को लेकर कार्य कर रही है, कोरोना महामारी के दौरान भी केंद्र सरकार ने जनता को राहत देने के लिए चावल भेजा है, राज्य की कांग्रेस सरकार इस चावल को गरीबों को बांट नहीं रही है, कांग्रेस ने कभी भी गरीबों का भला नहीं किया है, सिर्फ गरीबों के विकास के नाम पर वर्षों तक नारे लगाए हैं। श्री उपाध्याय ने कहा कि गरीबों को चावल बांटने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना लागू की है, जिसका सीधा लाभ हितग्राहियों को मिलना था, किंतु कांग्रेस सरकार ने घोटाला कर दिया, गरीब जनता को सच्चाई बताने के लिए भाजपा ने यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया है, ताकि जनता को पता चल सके कि केंद्र की सरकार की योजना को लेकर राज्य सरकार भ्रष्टाचार कर रही है।
इस धरना प्रदर्शन को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, पुनीत राम सिन्हा, भाजपा नेता मुरलीधर सिन्हा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगीराज कश्यप, बोधन नायक, हलमन धुर्वा, कुलदीप खरे, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, चंद्रशेखर सोनवानी, किशोर यादव इत्यादि ने संबोधित किया
इस अवसर पर रामरतन मांझी, रामसुंदर साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नूरमति मांझी, मंडल अध्यक्ष गुरूनारायण तिवारी, राधेश्याम सोनवानी, रुद्राक्ष साहू, रामस्वरूप साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेशकश्यप, मनोहर बघेल, हेमादी मांझी, शीतला पांडेय, मनीष सिन्हा, संजय दुबे, घनश्याम मरकाम, नंदनी नेताम, रामदास वैष्णव, सरिता सेन, तुलसी राठौर, आशीष शिंदे, गोविंद नायक, राकेश दुबे, विशेश्वर सिक्का कुमारीपटेल, जगमोहन पटेल, पेकू राम नायक, कृष्ण कुमार नेताम, दिनेश सचदेव, हेमंत साहू, मनोज निर्मलकर, हरीश यादव, आकाश निषाद, सुरेश कुमार यादव, रोहित नेताम, सहित भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।