*दोंदेखुर्द गाँव के युवाओ ने किया छठ व्रतियों का श्री फल भेंटकर सम्मान*
*दोंदेखुर्द गाँव के युवाओ ने किया छठ व्रतियों का श्री फल भेंटकर सम्मान*
सुरेन्द्र जैन/धरसींवा
राजधानी रायपुर से 20 किलोमीटर व छत्तीसगढ़ विधान सभा से 5 किलोमीटर दूर बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम दोंदेखुर्द के युवाओं ने छठ व्रतियों का श्री फल भेटकर सम्मान किया। युवाओ ने बताया कि गाँव के पैठु तालाब में पिछले कुछ सालों से छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 15 से 20 छठ व्रती हर साल शामिल होते है तथा सूर्य देवता का आराधना ( अर्घ्य ) करते है। इस अवसर पर मुख्य रूप से रायपुर युवा कांग्रेस के महासचिव अमित जांगड़े , भा.ज.यु.मो. रायपुर ग्रामीण के पूर्व जिला मंत्री व पूर्व उपसरपंच सूरज टंडन , गाँव के युवा नेता व सरपंच प्रत्यासी भगत बंजारे , nsui जिला संयोजक सूर्य प्रताप बंजारे , देवराज रात्रे ,राजकमल खूंटे , भानु बंजारे , डेविड लहरे , मुकेश टंडन एवं युवा साथी शामिल हुए।