दीपावली मिलन समारोह में राउत नाचा पर नृत्य करने लगीं महिला जनप्रतिनिधि!
दीपावली मिलन समारोह में राउत नाचा पर नृत्य करने लगीं महिला जनप्रतिनिधि!
सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां
बेंसे तो महिलाएं पुरषों से किसी भी क्षेत्र में बर्तमान में पीछे नही हैं और जब बात छत्तीसगढ़िया सँस्कृति की हो तो भला महिलाएं कैंसे पीछे रह सकती है ऐंसा ही कुछ नजारा देखने को मिला गुरुवार को दीपावली मिलन समारोह में जब राउत नाचा पर महिला जनप्रतिनिधि खुद को रोक नही पाई और शानदार नृत्य करने लगी।
हुआ यूं की मंगल भवन धरसीवां में क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के सौजन्य से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमे मंच पर छत्तीसगढ़िया सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे कार्यक्रम में तमाम महिला जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था खासकर राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ,श्रीमती छाया वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा,उत्तराकमल भारती एवं बड़ी संख्या में महिला सरपंचगण पहुचे हुए थे एक दूसरे को सभी दीपावली की शुभकामनाएं प्रेरषित कर रहे थे तभी कार्यक्रम के दौरान राऊत नाचा शुरू हुआ सज धजकर आये राऊत लोग जैंसे ही राऊत नाचा शुरू किए तो महिलाओं के पैर थिरकने लगे फिर क्या देखते ही देखते सांसद फ़ूलोंदेवी नेताम,विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा सहित सभी महिला जनप्रतिनिधि गोल घेरा बनाकर जोरदार नृत्य करने लगे जिसे देख लोग कहने लगे यही तो है हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति सभ्यता भले ही हमारी छत्तीसगढ़िया माताएं बहाने कितने ही बड़े पदों पर क्यों न पहुच जाएं लेकिन ऊनी संस्कृति को कभी नहीं भूलती।