राहगीरों को चाकु मारकर लूटपाट करने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार,उरला की डायल 112 कर्मियों ने दिखाई ततपरता,कूँरा धरसीवां एवं खमतराई क्षेत्र के हैं लुटेरे,एक नाबालिग सहित 3 लुटेरे गिरफ्तार*
राहगीरों को चाकु मारकर लूटपाट करने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार,उरला की डायल 112 कर्मियों ने दिखाई ततपरता,कूँरा धरसीवां एवं खमतराई क्षेत्र के हैं लुटेरे,एक नाबालिग सहित 3 लुटेरे गिरफ्तार*
सुरेन्द्र जैन/ धरसींवा
उरला पुलिस की डायल 112 की तत्परता से बुधवार को राहगीरों को चाकू मारकर लूटपाट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया एवं घायलों को अस्पताल पहुचाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को उरला की डायल 112 को सूचना मिली कि बजरंग चौक से उरला पेट्रोल पंप के बीच कुछ लुटेरे चाकूबाजी करके लोगों को घायल कर रुपए और मोबाइल लूट रहे हैं
पुलिस थाने से सूचना मिलने पर c4 से इवेंट क्रमांक10-11-21/20(आरपीआर) प्राप्त कर उरला टाइगर टू के आरक्षक क्रमांक 2264 भारतेंद्र साहू वाहन चालक क्रमांक 113 चिंतामणि नायक के साथ तत्काल मौके पर पहुचे तो देखा अज्ञात लुटेरे तीन व्यक्तियों को चाकू मारकर घायल कर उनके मोबाइल और रुपए को लूट कर भाग गए हैं डायल 112 कर्मियों ने पहले तो घायलों को हॉस्पिटल ले जाने के लिए 108 की टीम को बुलवाया और मेकाहारा रवाना किया तब तक मौके पर दिवस अधिकारी एएसआई मन्नू लाल यादव सहित उरला पेट्रोलिंग के आरक्षक क्रमांक 1646 किशोर बारिक और टाइगर वन के आरक्षक क्रमांक 444 दीपक लहरें भी पहुंच गए सभी ने मिलकर संयुक्त रूप से घेराबंदी कर चाकूबाजी कर लूटपाट मचाने वाले आरोपी धनेश साहू पिता विष्णु साहू उम्र 19 वर्ष निवासी गोवर्धन नगर थाना खमतराई और अब्दुल कादिर पिता बशीर खान उम्र 21 वर्ष निवासी हटरी चौक कूँरा थाना धरसीवां गिरफ्तार किया एवं लूट में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक cg 04 N J 3272 सहित आरोपियों को पकड़ कर थाना लाए दोनों आरोपियों के पास से लूट के 6 मोबाइल सहित कुल आठ मोबाइल और लूट की 1250 रुपए की रकम लूट में प्रयुक्त चाकू बरामद किए पूछताछ में बताया कि उसका एक अन्य नाबालिग साथ भी है जो मौके से भाग गया है जिसकी पतासाजी कर शाम को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया तीनो आरोपियों ने लूटपाट की नियत से चाकू मारकर लोगों को घायल करने और लूट करने की बात स्वीकारी।
*डायल 112 का दिया धन्यवाद*
लूटपाट की सूचना मिलते ही तत्परता पूर्वक पकड़ने पर लूट के शिकार लोगों ने पुलिस की डायल 112 सेवाओं सहित उरला पुलिस थाना स्टाफ का आभार जताया।