महिलाओं को स्वावलंबन और रोजगार से जोड़ने हर सम्भव मदद की जाएगी - गफ्फु मेमन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

महिलाओं को स्वावलंबन और रोजगार से जोड़ने हर सम्भव मदद की जाएगी - गफ्फु मेमन

 महिलाओं को स्वावलंबन और रोजगार से जोड़ने हर सम्भव मदद की जाएगी - गफ्फु मेमन 



गरियाबंद -

 महिला स्वावलंबी संस्था के तत्वाधान में बुधवार को स्थानीय संस्कृतिक भवन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ी फैंसी ड्रेस, छत्तीसगढ़ व्यंजन, रंगोली, मेहंदी और छत्तीसगढ़ी डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन थे। विशेष अतिथि के रूप में नगरपालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनेटेके, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती मिलेश्वरी साहू, जनपद अध्यक्ष लालिमा ठाकुर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन संस्था की अध्यक्ष श्रीमती तनु साहू के नेतृत्व में किया गया। 





इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने सभी महिलाओं को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि आज महिलाओं को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने के लिए महिला स्वाबलंबी संस्थान द्वारा जो प्रयास किया गया है वह काफी सराहनीय है। सांस्कृतिक और प्रतियोगी कार्यक्रमों के आयोजन से महिलाओं का हौसला बढ़ेगा, इसके साथ ही उन्हें आगे बढ़ने प्रोत्साहन भी मिलेगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर की महिलाओं को रोजगार और स्वालंबन से जोड़ने की पहल शुरू करने सुझाव भी मांगा और आश्वस्त किया कि इसके लिए वह अपनी ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले दो महीनों मे महिलाओ के लिए अलग से जीम बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा अलग से पथ वे बनाया जा रहा है जिसमें केवल महिला ही वॉक कर सकेंगे। मौके पर उन्होंने योग हेतु भवन भी उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने महिलाओं द्वारा लगाए व्यंजन स्टाल और रंगोली का निरीक्षण भी किया।

इस कार्यक्रम मे ये रहे उपस्थित..

तनु साहू ,पदमा साहू रीति मिश्रा, सीमा जांगड़े,नेहा जॉन, नीतू देवदाश, धानी मानिकपुरी,प्राची कुटारे, सारिका महाडिक, मुक्ति देवांगन, त्रिवेणी देवांगन, सुमन साहू,पूनम,गायत्री देवागन, नूतन संग़ानी बिंदु सिन्हा मिलेश्वरी साहू रेणुका साहू पूर्णिमा तिवारी विमला साहू  बिंदु वर्मा प्रीति गणवीर जमुना गजभिए पूर्णिमा गजभिए और अन्य महिलायें विशेष रूप से उपस्थित रहे..,,,

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads