खरोरा नगर के विभिन्न वार्डों में एक करोड़ से अधिक निर्माण कार्यों का हुआ भूमि पूजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

खरोरा नगर के विभिन्न वार्डों में एक करोड़ से अधिक निर्माण कार्यों का हुआ भूमि पूजन

  खरोरा नगर के विभिन्न वार्डों में एक करोड़ से अधिक निर्माण कार्यों का हुआ भूमि पूजन



भरत कुम्भकार/खरोरा

खरोरा नगर विकास को गति देते हुए नगर पंचायत खरोरा के द्वारा  नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल सोनी एवं  पार्षदो के द्वारा विभिन्न वार्डों में एक करोड़ के अधिक निर्माण कार्यों के लिए भूमि पूजन किया गया इस अवसर पर जहां नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी के मुख्य आतिथ्य  में पार्षद सहित  वार्ड वासियों ने श्रीफल तोड़ उक्त कार्य के लिए भूमि पूजन किया।

खरोरा नगर पंचायत द्वारा अनिल सोनी नगर पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष व पार्षदों के प्रयास है नगर विकास को गति मिल रही है, इसी तारतम्य में नगर पंचायत खरोरा के द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी के मुख्य अतिथ्य में आज वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक सीसी रोड नाली निर्माण समुदायिक भवन अन्य स्वीकृत विकास कार्यों का पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर भूमि पूजन किया गया नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल सोनी ने बताया की खरोरा के वार्ड क्रमांक 1 वार्ड क्रमांक एक में यादव पारा मे संस्कृति भवन निर्माण 5 लाख वार्ड क्रमांक 11 मे कृष्णा चौक से छडिया पचरी मुख्य मार्ग तक सीसी रोड निर्माण 9 - 95लाख ,वार्ड क्रमांक 11 मे घनश्याम वर्मा घर से नाला तक आरसीसी नाली निर्माण 5 - 14 वार्ड ,क्रमांक 11 में ही कृष्णा चौक से निगम  वर्मा घर तक सीसी रोड निर्माण 9 - 64 लाख ,2 5 7  11 12 वार्ड क्रमांक मे सीसी रोड निर्माण 5 - 24 लाख ,वार्ड क्रमांक 6 में काली मंदिर से लेकर पानी टंकी तक सीसी रोड निर्माण 5- 35 लाख वार्ड क्रमांक 15 में पुराना बस स्टैंड से श्याम फोटो से ब्रिज हार्डवेयर तक सीसी रोड निर्माण 8 - 43 लाख तिगड्डा चौक से नगर पंचायत कार्यालय तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 18-  22 लाख ,विधायक भवन से पोस्ट ऑफिस तक पुराना पोस्ट ऑफिस तक आरसीसी नाली निर्माण कवर युक्त 16 - 60 लाख  ,  वार्ड क्रमांक 7 में संस्कृतिक भवन  8-20लाख,वार्ड क्रमांक 10 में आंगनबाड़ी रिपेयरिंग कार्य 1-48  लाख , वार्ड क्रमांक 2तिल्दा रोड से आंगनबाड़ी तक 93 हजार वार्ड क्रमांक 12 शिव नसीने घर के पास सीसी रोड 1-80लाख, वार्ड क्रमांक 11 मुन्ना यादव घर से लोचन मानिकपुरी घर तक 78हजार ,वार्ड  7  में शौचालय के सामने सीसी रोड निर्माण 99 हजार वार्ड क्रमांक 5 में बल्लू देवांगन के घर के सामने सीसी रोड निर्माण 82हजार,कराने वार्ड वासियों की उपस्थिति में भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ करने का आदेश दिया गया

नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी ने बताया कि नगर विकास के लिए सभी पार्षदों के साथ में इस्टीमेट बना कार्य स्वीकृत  करा कार्य कराया जा रहे है दलगत राजनीति से ऊपर उठ नगर विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे नगर विकास कार्य में किसी प्रकार की कोई बाधा यह कमी नहीं होने दी जाएगी ।

इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल सोनी उपाध्यक्ष नगर पंचायत खरोरा पन्ना देवांगन पार्षद भरत कुंभकार पार्षद तोरण ठाकुर पार्षद  क्रांति भूपेंद्र सिंह पार्षद  पाध्याय पार्षद मुरलीधर पंसारी पार्षद रश्मि वर्मा पार्षद जुबेर अली पार्षद पार्षद पंचराम यादव सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads