*देर रात ढाबा संचालक से मांगे बीड़ी सिगरेट गुटखा नही देने पर की मारपीट,चार आरोपी गिरफ्तार,धरसीवा पुलिस की कार्यवाही*
*देर रात ढाबा संचालक से मांगे बीड़ी सिगरेट गुटखा नही देने पर की मारपीट,चार आरोपी गिरफ्तार,धरसीवा पुलिस की कार्यवाही*
सुरेन्द्र जैन /धरसीवां
देर रात रायपुर बिलासपुर राजमार्ग पर तरपोंगी में गोल्डन ढाबा संचालक से मारपीट व चाकू से हमला करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
धरसीवां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात साढ़े बारह बजे गोल्डन ढाबा संचालक प्रार्थी गुड्डू कुमार साव पिता सीताराम साव उम्र 30 तरपोंगी अपना ढाबा बन्द कर चुका था तभी आरोपी चितरंजन निषाद पिता मुरारी निषाद उम्र 20 निवासी तरपोंगी,हिंमांशु निषाद पिता चिन्तामणि निषाद उम्र 25 निवासी,चंदन निषाद पिता संतराम निषाद उम्र 26 वर्ष,नीरज निषाद पिता पंचूराम निषाद उम्र 18 सभी निवासी तरपोंगी ढाबा पर पहुचे ओर बीड़ी सिगरेट व गुटखा मांगने लगे ढाबा संचालक के मना करने पर आरोपियों ने चाकू व लाठी से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी सूचना मिलते ही धरसीवा पुलिस मौके पर पहुची ओर आरोपियों को गिरफ्तार कर ले आई एवं घायल ढाबा संचालक को उपचारार्थ रायपुर भेजा गया।