वीडियो---धरसीवां में दीपावली मिलन समारोह आयोजित,राउत नाचा में थिरके राज्य सभा सांसद फूलों नेताम सहित कई जनप्रतिनिधि* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

वीडियो---धरसीवां में दीपावली मिलन समारोह आयोजित,राउत नाचा में थिरके राज्य सभा सांसद फूलों नेताम सहित कई जनप्रतिनिधि*

 *धरसीवां में दीपावली मिलन समारोह आयोजित,राउत नाचा में थिरके राज्य सभा सांसद फूलों नेताम सहित कई जनप्रतिनिधि*


देखे वीडियो
*******


     सुरेन्द्र जैन /धरसीवां

गुरुवार को धरसींवा में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती  अनिता योगेंद्र  शर्मा द्वारा आयोजित दीपावली  मिलन समारोह में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के कई कार्यकर्ता व नेता शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान जब मंच से राउत नाचा की प्रस्तुति हुई तो साँसद फूलो देवी नेताम सहित कई नेता जनप्रतिनिधि खुदको रोक नही पाए और राउत नाचा पर थिरकने लगे।

  विधायक अनिता शर्मा योगेंद्र शर्मा द्वारा गुरुवार को स्थानीय मंगल भवन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन रखा गया था जिसमे सरपंच ,कार्यकर्ता,ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में सभी दलों के लोगो ने पहुच कर सौहार्द पूर्वक दीपावली मिलन के साथ एक दूसरे को बधाई दी।इस आयोजन में विशेष रूप से पहुचे राज्य सभा सांसद श्रीमती फूलों देवी नेताम ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस बार दीपावली में केंद्र सरकार  ने गरीबो को महंगाई का उपहार दिया है जिसमे गरीबों की कमर टूट गई है आज महिलाओं की किचन में महंगाई की मार झलक रही है।



    दीपावली मिलन समारोह में राज्य सभा सासंद श्रीमती फूलोदेवी नेताम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीबों का मजाक उड़ा रही है।आज देश मे बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीज़ल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार बिल्कुल चिंतित नजर नही आ रही है। श्रीमती नेताम ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्रियों सत्ता पक्ष के सांसदों को  इस बात की चिंता नही है की गरीब महिलाओं के  किचन में भोजन किस तरह बन रहा है।ईंधन ,रसोईगैस, की कीमतें लगातार बढ़ रही है जंहा देश की गरीबो की कोई चिंता ही नही है।

*दीपावली मिलन में राउत नाच में थिरके जनप्रतिनिधि*

    दीपावली मिलन समारोह के  मंच पर सुगम संगीत का कार्यक्रम रखा गया था इस दौरान जैसे ही स्थानीय राउत समाज के लोग सजधज कर  मंच पर पहुचे ओर राउत नाचा शुरू किया तो स्थानीय जनप्रतिनिधि ही नही अपितु सांसद फूलो देवी नेताम भी  खुद को इस नृत्य से रोक नही पाईं और राज्य सभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा राउत लाठी लेकर राउत नाचा में जमकर थिरकने लगे जिससे पूरा माहौल खुशनुमा हो गया।

*दीपावली हमारी संस्कृति और परम्परा का अभिन्न हिस्सा--अनिता शर्मा*

   मंगल भवन में दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर  विधायक श्रीमती अनिता शर्मा ने कहा कि आज दीपावली मिलन समारोह मना रहे है जंहा सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच,ग्रामीण,कार्यकर्ता सहित कई लोग यंहा आये है और सभी से मेल मुलाकात हो रही है जिससे भाई चारा बढ़ता है। दीपावली के पावन पर्व में मैं सभी की सुख और समृद्धि की कामना करती हूं उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और परम्परा का अभिन्न हिस्सा है।

*राज्यसभा सांसद छाया वर्मा सहित कई दिग्गज हुए सामिल*

   कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, राज्य सभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम,विधायक अनिता शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा,,रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरीश दुबे,कांग्रेस नेता बुलाकी वर्मा,पूर्व जनपद अध्यक्ष पप्पू राजेन्द्र बंजारे,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उधो राम वर्मा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा,जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद,आर डी ए सदस्य राजेन्द्र पप्पू बंजारे, ,मदन गोयल,शारदा वर्मा,अनिता गुरुपंच,मंजू वर्मा,जनपद सदस्य श्रीमती नीतू साहू,ऊषा जांगड़े,मोनिका ध्रुव, योगिता निषाद,ब्लॉक कांग्रेस सचिव साहिल खान सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads