आध्यात्मिक संस्थान ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्रों पर दीपावली के निमित्त दीपोत्सव कार्यक्रम - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आध्यात्मिक संस्थान ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्रों पर दीपावली के निमित्त दीपोत्सव कार्यक्रम

आध्यात्मिक संस्थान ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्रों पर दीपावली के निमित्त दीपोत्सव कार्यक्रम



 छुरा 

 नगर सहित क्षेत्र के आध्यात्मिक संस्थान ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्रों पर दीपावली के निमित्त दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छुरा नगर व ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम खडमा, रानिपर्टेवा में भी   दीपोत्सव ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा  मनाया गया। अवसर पर ज्ञान चर्चा में  सेवा केन्द्र खदमा की इंचार्ज  ब्रह्माकुमारी अंशु बहिन ने अपने अंदर के दीपक को प्रकाशवान करने के लिए ज्ञान का दीप जलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कलियुग में मन नियंत्रण में नहीं है। मन की सफाई के लिए राजयोग का अभ्यास जरूरी है। बीके यादराम ने प्रत्येक के लिए शुभ सोचने तथा अच्छाई के मार्ग पर चलने का शुभ संकल्प रखने की बात कहीं । 21 दीपों से सजी दीपमाला प्रज्जवलित की गई। कार्यक्रम में छुरा , खादमा पिपरछेड़ी, मंडेली, से  संस्थान के सदस्य गन  उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads