हमर चिन्हारी सांस्कृतिक मंच दूतकैंया ने किया सांस्कृतिक विभूतियों का सम्मान--- - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

हमर चिन्हारी सांस्कृतिक मंच दूतकैंया ने किया सांस्कृतिक विभूतियों का सम्मान---

 हमर चिन्हारी सांस्कृतिक मंच दूतकैंया ने किया सांस्कृतिक विभूतियों का सम्मान---



राजिम:

-समीपवर्ती ग्राम दूतकैंया (खपरी)में दीपावली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।नवगठित हमर चिन्हारी सांस्कृतिक मंच दूतकैंया खपरी के तत्वाधान में आयोजित गोवर्धन पूजा उत्सव2021 के अंतर्गत गांव की महिलाओं एवम बेटियों के लिए विविध स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।जिसमें कलसा सजाओ,रंगोली बनाओ,एवम मेहंदी लगाओ की प्रतियोगिता संपन्न हुई,।




जिसमे गांव की महिलाओं एवम बेटियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के संदर्भ में समिति एवम कार्यक्रम संयोजक श्रवण कुमार साहू",प्रखर",शिक्षक एवम साहित्यकार ने बताया कि,हमारे गांव में इस तरह का यह पहला आयोजन था,जिसका उद्देश्य भी यही था कि ग्रामीण प्रतिभा उभरकर सामने आए।इस अवसर पर प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक कलाकृतियों के माध्यम से कलसा, रंगोली एवम मेहंदी को जो आकार दिया वह काबिले तारीफ था।इस अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ जिसमें अंचल के जाने माने कवि मकसूदन साहू, बरीवाला, मोहनलाल मणिकपन"भावुक"पोयम शरण साहू,ताराचन्द साखरे, युगल किशोर साहू ने अपनी अपनी उत्कृष्ट रचनाओं के माध्यम से देर रात तक समां बांधे रखा।गांव की स्वसहायता समूह के बिहान ग्रुप की बहनों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कलसा सजाओ में तृप्ति यादव प्रथम,मोनिका साहू द्वितीय,एवम रिंकी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।रंगोली की प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से मोनिका साहू प्रथम,कौशिल्या साहू द्वितीय एवम यशोमति साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।महिला वर्ग में गायत्री यादव प्रथम,खेमिन साहू द्वितीय एवम रेवती यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।उसी प्रकार मेहंदी की प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से कौशिल्या साहू प्रथम,मोनिका साहू द्वितीय एवम श्रेया साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,तो महिला वर्ग से अनिता साहू प्रथम,खेमिन साहू द्वितीय एवम अम्बिका यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर आयोजक समिति द्वारा सभी विजेताओं को प्रथम 151रु, द्वितीय101रु, तृतीय51रु एवम प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।युवाओं से सजी हमर चिन्हारी सांस्कृतिक मंच के बैनर तले गांव के सांस्कृतिक विरासत को आगे बढाने वाले एवम शासकीय सेवा के माध्यम से गांव का नाम रोशन करने वाले शासकीय सेवको को शाल श्रीफल एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम को सम्पन्न करने में लखनलाल साहू, बोधन साहू,श्रवण कुमार साहू,"प्रखर",रामावतार यादव,दुर्गेश साहू, रामबाई साहू, छग्गु यास अड़ील,बिसनी साहू, मदनलाल साहू, भागवत साहू,शोभित साहू, रामचन्द्र साहू, गोपीचन्द साहू, डगेश्वर साहू, हेमकुमार साहू, घनश्याम साहू, तीजउ राम साहू, प्यारी लाल साहू प्रीतबाई साहू, सरस्वती साहू, देवकुमारी साहू, पुर्णिमा साहू, बिमला साहू,गायत्री यादव,हरिराम साहू, गोविंद साहू, रामाधीन साहू सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन रामावतार यादव एवम श्रवण कुमार साहू,"प्रखर"ने किया।आभार प्रदर्शन समिति के अध्यक्ष दुर्गेश साहू ने किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads