रंग लाई ग्रामीणों की जागरूकता,एक्टिवा छोड़ भागे चोर,हो सकता है बड़ा खुलासा
रंग लाई ग्रामीणों की जागरूकता,एक्टिवा छोड़ भागे चोर,हो सकता है बड़ा खुलासा
सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां
बीती रात सांकरा में हाइवे किनारे सत्तू इंजीनियरिंग में शटर तोड़कर चोरी करने के बाद गांव में एक अन्य स्थान पर चोरी की भनक लगते ही ग्रामीणों के जागने के बाद चोरों ने एक्टिवा से भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों की जागरूकता के चलते चोर अपना एक्टिवा वाहन छोड़कर फरार हो गए ग्रामीणों की सूचना पर सिलतरा चौकी पुलिस पतासाजी में जुटीं है जिससे अब बड़े खुलासे की संभवना है।
जानकारी के मुताबिक रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सर्विस रोड के समीप स्थित सत्तू इंजीनियरिंग में बीती रात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जहां से वाइक सहित कुछ अन्य सामान की चोरी के बाद चोरों ने धीवर पारा में एक मकान की छत पर रॉड मोड़कर चढ़ने का प्रयास किया इसी दौरान रहवासियों को भनक लगने से वह जाग गए और शोर मचाया जिससे आसपास के ग्रामीण उठकर बाहर आ गए ग्रामीणों को देख चोरों ने भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों के पीछा करने से वह अपनी एक्टिवा 125 सीसी वाहन क्रमांक सीजी 04 एनएम 5582 को छोड़कर भाग खड़े हुए ग्रामीणों की सूचना पर सिलतरा चौकी पुलिस मौके पर पहुची ओर पाया कि एक्टिवा में कुछ सोने चांदी के जेबरात भी मौजूद हैं पुलिस चौकी प्रभारी सिलतरा ने मामले में पतासाजी शुरू कर दी है एक्टिवा के माध्यम से न सिर्फ सांकरा की बल्कि अन्य स्थानों की भी चोरियों के पर्दाफाश होने की उम्मीद जागी है।
*सर्दियां बढ़ते ही सक्रियता बढ़ी*
सर्दियां शुरू होते ही गांवो में लोग जल्दी सो जाते हैं और रात्रि में बहुत कम घर से बाहर या छतों पर निकलते हैं ऐंसे में हर साल सर्दियां शुरू होते ही चोरों की सक्रियता कुछ अधिक ही हो जाती है इस साल भी सर्दियां शुरू होते ही चोर सक्रिय होते नजर आ रहे हैं जरूरत है अब पुलिस ही नही बल्कि ग्रामीण भी बीती रात की तरह ओर भी जागरूक होकर रहें ताकि चोरों को नाकाम किया जा सके।