*कांग्रेस उजागर करेगी केंद्र सरकार की नाकामी-टिकेन्द्र बघेल* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कांग्रेस उजागर करेगी केंद्र सरकार की नाकामी-टिकेन्द्र बघेल*

 *कांग्रेस उजागर करेगी केंद्र सरकार की नाकामी-टिकेन्द्र बघेल* 



      

अभनपुर

  जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर  ग्रामीण की बैठक राजीव भवन शंकर नगर रायपुर में 12 नवंबर कोआयोजित हुई।बैठक का प्रमुख एजेंडा पर चर्चा करते हुए -

* सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ में कम से कम दो पुस्तिका भरने,

* केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए महंगाई के विरोध में जन जागरण अभियान पदयात्रा का आयोजन 14 से 29 नवम्बर को करने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर प्रभारियों की नियुक्ति,



* पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा जी के जन्मदिवस व बंग्लादेश विजय पर हीरक महोत्सव का आयोजन, 

*1 दिसंबर से धान की खरीदी में किसी प्रकार की कमी न हो इसके लिये समिति का गठन कर प्रत्येक ख़रीदी केंद्रों का सतत निगरानी ,

* संभावित नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूर्व तैयारी करने का निर्णय लिया गया।

           बैठक में उपस्थित अतिथियों में धरसींवा के विधायक श्रीमती अनिता शर्मा जी, पूर्व विधायक बलोदाबाजार श्री जनक वर्मा जी,  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री संगठन श्री चंद्रशेखर शुक्ला जी ,महापौर एजाज ढेबर जी ,पूर्व महापौर व सभापति प्रमोद दुबे जी,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऊधो वर्मा जी,रायपुर प्रभारी महामंत्री राजेंद्र साहू जी , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा जी, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती अनीता गुरूपंच जी, किसान नेता श्री द्वरिका साहू जी,जिला पंचायत अध्यक्षा डोमेश्वरी वर्मा जी, जिला प्रभारी राम गिडलानी जी ,आर डी ए के सदस्य श्री पप्पू राजेंद्र बंजारे जी ने सभा को संबोधित किया।     

             सभा में प्रमुख रूप से मोर्चा संगठनों के अध्यक्षगण ,सभी जिला पदाधिकारी गण ,सभी ब्लाकों के अध्यक्ष गण में मोहन वर्मा जी, देवेंद्र वर्मा जी, सुनील सोनी जी, टिकेन्द्र बघेल जी, स्वप्निल मिश्रा जी प्रकाश बांधे जी ,खिलेश देवांगन जी ,रुपेश वर्मा जी, नंद लाल देवांगन जी, दुर्गेश वर्मा जी, कन्हैया यादव जी, विद्याभूषण सोनवानी जी, देवा दास टंडन जी, गिरधारी साहू जी, देवव्रत वर्मा जी, चंद्रहास साहू जी ,विमल साहू जी ,डोमन साहू जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads