किसान आंदोलन, किसानों ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन
किसान आंदोलन, किसानों ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन
जितेंद्र महमल्ला /धमतरी
आज से पूर्व 12 साल पहले 9 नवम्बर को किसान आंदोलन हुआ था । जिसमे कुछ किसानों को जेल हुआ और कुछ वाहन को जलाया गया था।
किसानों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया और अपनी मांगे रखी। ज्ञात हो कि आज दोपहर शहर के सिहावा चौक में जिले के किसानों ने किसान नेता लीलाराम साहू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक हाइवे जाम रहा।
किसानों ने प्रदर्शन के दौरान अपनी चार मांगे रखी, जिसमें धान खरीदी तत्काल प्रारम्भ की जाये, डूबान क्षेत्र में बैंक खोलने की मांग, एक एक दाना धान खरीदने की मांग के साथ फसलों के लिये नहर से पानी देने की मांग की गई। ईधर किसानों के आंदोलन प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था की थी।
प्रदर्शन के पूर्व किसान पुरानी मंडी के समीप एकत्रित हुये जहां से इक्कठे होकर किसानों ने सिहावा चौक में चक्काजाम किया। उल्लेखनीय है कि शहर के सिहावा चौक में किसानों का यह आंदोलन प्रदर्शन करीब 12 साल बाद हुआ है। साल 2009, 09 नवम्बर को भी किसानों ने इसी तरह प्रदर्शन किया था और अपनी मांगे रखी थी, किंतु बाद में वह आंदोलन उग्र हो गया था। बहरहाल यह आंदोलन सांकेतिक रूप से शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। जिसमें जिले के किसान घनाराम साहू, महिपाल साहू, महतरुराम साहू, भारत राम, राम निहोरा निषाद, लोकेश्वर साहू, हनुमान सिन्हा, प्रकाश पटेल हीरालाल ध्रुव चुम्मन साहू, रामलाल, बंशीलाल, राधेलाल देवप्रसाद, सत्यनारायण, शेषनारायण साहू, देवकरण, अंगेश हिरवानी समेत प्रदेश के अन्य किसान नेता भी शामिल हुये थे।