वीडियो--जागरूकता नारों के साथ बच्चों ने किया शैक्षिक भ्रमण - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

वीडियो--जागरूकता नारों के साथ बच्चों ने किया शैक्षिक भ्रमण

 जागरूकता नारों के साथ बच्चों ने किया शैक्षिक भ्रमण


वीडियो

 Uploading

आरंग

शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत शासकीय प्राइमरी शाला सदर रोड आरंग, शासकीय प्राथमिक कन्या शाला आरंग एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक व प्रायमरी  सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल लोधिपारा आरंग ने संयुक्त रुप से जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण स्वास्थ्य एवं शैक्षिक नारों के साथ समाज को संदेश दिया । संयुक्त रुप से इस रैली ने सदर रोड आरंग से मुख्य मार्ग होते हुए मंत्री कार्यालय नेता जी चौक, पुलिस थाना,  नगर पालिका आरंग एवं इंडोर स्टेडियम का भ्रमण किया  इस अवसर पर शुरुवात छत्तीसगढ़ के राजकीय  गीत से की गई, समापन के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष आरंग चंद्रशेखर चंद्राकर ने बच्चों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए उनसे छत्तीसगढ़ संबंधित कई सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे, बच्चों से सहजता से बात करते हुवे उन्होंने अपने बचपन के दिनों को भी याद किया एवम पर्यावरण पर फोकस करते हुवे छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा, बारी एवम कचरा गाड़ी, कचरा डब्बा, पेड़ लगाओ देश बचाओ, आदि के बारे में भी जानकारी लेते हुए एवम अन्य उपयोगी जानकारियां भी दी, वही विशिष्ट अतिथि पार्षद शरद गुप्ता ने कहां की बच्चे प्लास्टिक का उपयोग बंद करो, झिल्ली का उपयोग बंद करो, जल है तो कल है, जैसे संदेश दे रहे हैं जिससे वे अभिभूत हैं तथा उन्होंने बच्चों को कहानी भी सुनाई,  वही सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी आलोक चांडक ने बच्चों से कई दक्षता आधारित प्रश्न पूछते हुए उन्हें शैक्षिक भ्रमण का महत्व समझाया तथा पुलिस थाना आरंग में बच्चों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी लेख धर दीवान ने बच्चों को सुरक्षा संबंधित कई जानकारी जैसे ट्रैफिक के नियम, अनजान व्यक्तियों से दूर रहना, अपने मोबाइल नंबर सभी से शेयर नहीं करना, नशे आदि से दूर रहना आदि विचारों से प्रेरित किया इस अवसर पर उप निरीक्षक त्रिलोचन प्रधान एवं सहायक निरीक्षक अरुण भोई, साक्षरता परियोजना अधिकारी योगेश्वर साहू, भीम जल क्षत्रि के साथ-साथ रैली को सफल बनाने में संस्था प्रमुख व शिक्षक गण अरविंद कुमार वैष्णव, विनोद कुमार गुप्ता, लोचन प्रसाद साहू, भारत भूषण वर्मा, सोनल मिश्रा, कामिनी शर्मा,  अंजलीना पीटर,उत्तम गेंद्रे, कुलेश्वर प्रसाद तारक, शरद अग्रवाल, केसरी ढिढी, पवन कुमार साहू, मधु पटेल, रूपकिरण गहरवाल,चमेली ध्रुव,  अंकुश फ्रैंकलीन, आभा घाटगे, प्रेम नारायण साहू  लोबर्टस कुजूर, लीलावती पटेल, नैनसी कुजूर, रोशनी प्रधान,सीमा विशाल एवम योगिता बरीहा आदि की सहभागिता रही ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads