खबर का असर-दस घण्टे बाद आई बिजली - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

खबर का असर-दस घण्टे बाद आई बिजली

 खबर का असर-दस घण्टे बाद आई बिजली



*सुविधाओ के नाम पर सबस्टेशन में मात्र एक ही वाहन,ट्रांसफार्मरों के आसपास भी कूड़ा कचरे का अंबार,सुरक्षा दीवार बनाना जरूरी*

   सुरेन्द्र जैन /धरसीवां

धरसीवा के सांकरा में दस घण्टे बाद बिजली आपूर्ति चालू हुई सुबह आठ बजे से बन्द हुई बिजली आपूर्ति शाम 6 बजकर 20 मिनिट पर चालू हुई आये दिन बिजली घण्टो गुल होने और मरम्मत में समय लगने के पीछे भी कई कारण हैं।

   धरसीवां का सांकरा ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा का मुख्य बाजार है ऐंसे में यहां बिजली की अघोषित कटौती न सिर्फ ग्रामीणों के लिए अपितु स्थानीय व्यपारियो के लिए भी दुखदाई होती है।

*ट्रांफार्मरों के आसपास कूड़ा कचरे का अंबार*

   सांकरा में स्कूल की बाउंड्री के समीप स्थित ट्रांसफार्मर हो या जैन मंदिर के पीछे या अटल चोक की बात करें यहां हमेशा ट्रांसफार्मरों के आसपास कूड़ा कचरे का अंबार लगा रहता है जिसमे कई बार तो कचरे में आग लगा दिए जाने से भी केबल जलने से बिजली गुल होने की समस्या उतपन्न हो चुकी है वही इस तरह जमीन से महज दो ढाई फिट ऊंचाई पर बिना बाउंड्री बाल के सडक किनारे लगे ट्रांसफार्मरों के आसपास कचरा होने से गौवंश भी वहां जाते रहते हैं जिससे दुर्घटनाओ कि आशंका भी बनी रहती है ट्रांस्फ़ार्मरों  के आसपास यदि सुरक्षा दीवार बना दी जाए तो एक तो वहां कोई कचड़ा नही फेंक पायेगा दूसरा कभी कोई गौवंश उसके आसपास भी नही पहुचेगा।

  *एकमात्र वाहन*

सिलतरा सबस्टेशन के अंतर्गत बड़ी संख्या में गांव जुड़े हुए हैं जहां सुधार कार्यों के लिए लाइनमैनों को जाना पड़ता है लेकिन सबस्टेशन में एक ही चारपहिया वाहन लगा हुआ है जिससे अक्सर एक साथ चार पांच गांवो में खराबी आने पर सुधार कार्यों में काफी बिलंब होता है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads