*छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ का दिपावली मिलन समारोह अमलेश्वर में सम्पन्न हुआ, नये पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति*
*छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ का दिपावली मिलन समारोह अमलेश्वर में सम्पन्न हुआ, नये पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति*
रायपुर :
राज्य के व्यापारिक संगठन छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ ने बुधवार को दिपावली मिलन समारोह व स्नेह सम्मेलन तिवारी मैरिज पैलेस पाटन रोड अमलेश्वर में मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्म श्री फूलबासन यादव विशेष अतिथि अमित बघेल प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, संगठन के संस्थापक सदस्य महेश देवांगन व उद्योग विभाग के महाप्रबंधक ओपी बंजारे शामिल थे। दिपावली मिलन समारोह के अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शेखर वर्मा कर रहे थे, अमित बघेल ने छत्तीसगढ़िया व्यापारियों से आह्वान किया कि आने वाला भविष्य राज्य के मूलनिवासी व्यापारियों का है, और व्यापारी हि देश व राज्य की राजनीति तय करते हैं। निश्चित ही प्रदेश के छत्तीसगढ़िया व्यापारी इस राज्य की राजनीति को आनेवाले समय में संभालेंगे। महेश देवांगन ने कहा छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ प्रदेश में छत्तीसगढ़िया व्यापारियों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
पद्म श्री श्रीमती फुलबासन यादव कहते हैं प्रदेश में छत्तीसगढ़िया व्यापारी भाइयों बहनों के लिए इस प्रकार के संगठन की मांग बहुत समय से थी। और मैं प्रसन्न हू कि छत्तीसगढ़िया व्यापारियों ने एक प्रदेशव्यापी संगठन का निर्माण किया। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक ओपी बंजारे ने उद्योग के बारे में विस्तार से बताया व आश्वस्त किया कि आपके संगठन के नये युवा उद्यमी को शासन की मदद व उचित मार्गदर्शन प्रदान की जाएगी। महासंघ के प्रदेश महासचिव अजय यादव ने कहा छत्तीसगढ़िया व्यवसायियों के प्रयास से संगठन अपने आयाम तक पहुंचगा व छत्तीसगढ़िया व्यापारियों के पक्ष में काम करेगा। दिपावली मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप टिकरिहा, मोहन चंद्राकर, जितेन्द्र चंद्राकर, संगठन मंत्री दीपक साहू सहसचिव मनीष टिकरिहा प्रचार प्रसार मंत्री ललित साहू कार्यालय प्रभारी चंद्रावती निषाद तथा जिलों के प्रभारियों में धमतरी से जगदीश देवांगन महासमुंद से दयालु चंद्राकर सरायपाली से नवीन चौधरी बसना से डाक्टर संजय साहू कोरबा से गोविंद साहू दुर्ग से योगी चंद्राकर अंजोरा से इंद्रानी निषाद रायपुर से राजेश देवांगन, शम्भू साहू, गोकुल साहू को जिम्मेदारी दी गई।