मुरम के अवैध उत्खनन में लगे जेसीबी व ट्रैक्टर को किया जब्त,अनुमति के बिना मुरम का उत्खनन करना ठेकेदार को पड़ा महंगा,देवभोग एसडीएम ने जब्त किया जेसीबी और ट्रैक्टर - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मुरम के अवैध उत्खनन में लगे जेसीबी व ट्रैक्टर को किया जब्त,अनुमति के बिना मुरम का उत्खनन करना ठेकेदार को पड़ा महंगा,देवभोग एसडीएम ने जब्त किया जेसीबी और ट्रैक्टर

 मुरम के अवैध उत्खनन में लगे जेसीबी व ट्रैक्टर को किया जब्त,अनुमति के बिना मुरम का उत्खनन करना ठेकेदार को पड़ा महंगा,देवभोग एसडीएम ने जब्त किया जेसीबी और ट्रैक्टर




गरियाबंद/ देवभोग- 

अनुमति के बिना नियमों को ताक पर रखकर मुरम का अवैध उत्खनन करना ठेकेदार को महंगा पड़ गया। मामले में एसडीएम के दिशा-निर्देश पर नायाब तहसीलदार ने नागलदेही गॉव पहुँचकर अवैध उत्खनन में शामिल ट्रैक्टर और जेसीबी पर कार्रवाई करते हुए उसे थाने लाकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी हैं।


देवभोग एसडीएम टिका राम देवांगन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि नहर नाली के कार्य के लिए नागलदेही गॉव में एक निजी जमीन पर जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर मुरम का अवैध उत्खनन किया जा रहा हैं। सूचना पर मौक़े के लिए नायाब तहसीलदार अभिषेक अग्रवाल और उनकी टीम रवाना हुए।


इस दौरान टीम ने पाया कि सूचना वाले जगह पर नागलदेही गॉव में नहर नाली का ठेकेदार अपने सुपरवाइजर वहाँ बेधड़क मुरम का अवैध उत्खनन करवा रहा हैं। इस दौरान टीम ने खनन को लेकर सुपरवाइजर से पूछताछ की,लेकिन सुपरवाइजर गोलमोल जवाब टीम को देता रहा।


इसी के साथ ही किसी तरह का वैध दस्तावेज भी पेश नहीं कर पाया। एसडीएम टिका राम देवांगन ने बताया कि ठेकेदार का सुपरवाइजर मौके पर किसी तरह का वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को थाना लाया गया हैं और आगे की कार्रवाई जारी हैं। एसडीएम ने बताया कि जहां भी अवैध उत्खनन की सूचना मिलेगी वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads