हाईटेंशन के संपर्क में आने से झुलसा युवक,गंभीर - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

हाईटेंशन के संपर्क में आने से झुलसा युवक,गंभीर

 हाईटेंशन के संपर्क में आने से झुलसा युवक,गंभीर



    सुरेन्द्र जैन / धरसीवां

 उरला थाना क्षेत्र के सरोरा में एक युवक मंगलवार को हाईटेंशन के संपर्क में आने से बुरी तरह झुलस गया जिसे सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 टाइगर 1 वाहन ने मौके पर पहुचकर अस्पताल पहुचाया।

   जानकारी के मुताबिक उरला पुलिस की टाइगर 1 को सूचना मिली कि एक युवक हाईटेंशन से झुलस गया है सूचना मिलते ही टाइगर 1 कर्मी  सरोरा शीतला तालाब उरला पर रवाना हुए ओर देखा कि सरोरा निवासी इंदरजीत पांडे पिता दीनानाथ पांडे उम्र 19 वर्ष पता शीतला तालाब सरोरा  घर के उपर  हाई टेंशन तार के चपेट मे आ जाने से जल गया  उसे उरला टाइगर 1 मे बैठा कर DKS हॉस्पिटल मे भर्ती करवाया गया आरक्षक क्रमांक 846 चालक क्रमांक 598 का पीड़ित के परिजनों ने तत्काल पहुचने पर धन्यवाद दिया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads