*ब्रह्माकुमारी पाठशाला बिनेका में किया गया झंडा वन्दन*
*ब्रह्माकुमारी पाठशाला बिनेका में किया गया झंडा वन्दन*
मण्डला
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मण्डला के ब्रह्माकुमारी पाठशाला बिनेका में झंडा वन्दन का कार्यक्रम किया गया। इसके साथ आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भी कार्यक्रम हुआ।
सर्वप्रथम झंडा वंदन किया गया। झंडे के नीचे सभी ने प्रतिज्ञा भी की।उसके बाद शिव संदेश दिया गया।
ब्रह्माकुमारी ममता दीदी जी ने सभी को भगवान शिव का परिचय दिया इसके साथ ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के द्वारा "आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर" प्रोजेक्ट की जानकारी दीं।
ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन जी ने भगवान शिव की महिमा बताई। सभी इस कार्यक्रम से बहुत खुश हुए, और सभी ने आगे भी कार्यक्रम करने के लिए कहा।
इस कार्यक्रम में मण्डला सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी जी, साथ में ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन जी , ब्रह्माकुमार भाई बहन एवं बिनेका ग्राम के गणमान्य उपस्थित रहे।





