मोटर सायकल पर अवैध शराब परिवहन करते पुलिस ने पकड़ा, जब्त हुई इतनी शराब, - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मोटर सायकल पर अवैध शराब परिवहन करते पुलिस ने पकड़ा, जब्त हुई इतनी शराब,

मोटर सायकल पर अवैध शराब परिवहन करते पुलिस ने पकड़ा, जब्त हुई इतनी शराब,




45 पव्वा देशी मशाला मदिरा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार


प्लेटीना मोटर सायकल में अवैध मदिरा रख परिवहन करते 01 आरोपी चढ़ा  फिंगेश्वर  पुलिस के हत्थे


अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध थाना फिंगेश्वर की बड़ी कार्यवाही।



अवैध रूप से बिक्री कर खपाने के फिराक में कर रहा था शराब का अवैध परिवहन।


फिंगेश्वर पुलिस की सक्रियता से आरोपी आया गिरफ्त में



गरियाबंद

 पुलिस कप्तान जे.आर. ठाकुर के दिशा-निर्देश, में थाना प्रभारी राजेश जगत एवं उनकी टीम ने अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को धर दबोचा


इसी कड़ी में थाना फिंगेश्वर को बड़ी सफलता मिली हैं। जिसमें थाना प्रभारी राजेश जगत को मुखबीर से सूचना मिला की आज दिनाँक 28.03.2022 को एक व्यक्ति अपने प्लेटिना मोटर सायकल में अवैध रूप से देशी मदिरा रखकर परिवहन कर रहा है कि उक्त सूचना के सम्बंध में वरिष्ठ अधिकारीयों को सूचित कर रेड कार्यवाही कर आरोपी ललित साहू पिता हुमन साहू साकिन बम्हनी थाना + जिला महासमुंद के कब्जे से प्लेटिना मोटर सायकल में छुपा कर रखे 45 पव्वा देशी मशाला मदिरा को जप्त कर छ0ग0 आबकारी अधिनियम मे निहित् समस्त प्रावधानों का प्रयोग करते हुए आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत् विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया। 

 जिले के आला अफसरों से चर्चा करने पर बताये कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भविष्य में भी जारी रहेगा। क्षेत्र में कार्यवाही से आम जनता में उत्साह देखा गया। 

 


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश जगत के निर्देश पर प्रधान आर0 भिखम साहू, रब्बान खान, राजकुमार साहू, लक्छेन्द्र दीवान, आर0 कृतेश प्रजापति, सैनिक विष्णु साहू की सराहनीय भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी:


ललित साहू पिता हुमन साहू उम्र 32 वर्ष साकिन बम्हनी थाना + जिला महासमुंद (छ. ग.)

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads