जिले में मिला मृत तेंदुए
जिले में मिला मृत तेंदुए
जितेंद्र महमल्ला/ धमतरी
एक तेंदुए का शव मिला है, जिसे कुत्तों ने नोंचा है या लकड़बग्घे ने यहां स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है, जांच के उपरान्त कुछ कहा जा सकता है। किंतु शिकार की आशंका कम है। वन विभाग जांच में जुटा हुआ है। ज्ञात हो कि जिले के जंगलों में वन्य प्राणियों की कमी नहीं है। यही वजह है कि वन्य प्राणी जंगल के बाहर भी जिले में नजर आ जाते है। बीते कुछ दिनों से जहा हाथियों ने कोहराम मचा दिया है। वही मंगलवार को शहर के नजदीकी गांव बरारी से एक वन्य प्राणी से जुड़ी और खबर सामने आ गई। बताया जा रहा है कि गांव के पास एक तेंदुए का शव मिला है जोकि करीब 5 साल का है उसके शरीर मे कुछ नोचने के निशान भी मिले है जिसे कुत्ते या लकड़बग्घे के बताये जा रहे है आशंका शिकार की भी व्यक्त की जा रही थी, मगर उस तरह का कोई निशान नहीं मिला है। इस सम्बंध में डीएफओ मयंक पांडे ने बताया कि तेंदुए का शव मिला है। वन विभाग आवश्यक कार्यवाही में जुटा हुआ है, उसकी मौत की पुष्टि पीएम रिपोर्ट आने पर होगी।
