पीसीसी महामंत्री की कार रोककर हमला,अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पीसीसी महामंत्री की कार रोककर हमला,अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज

 पीसीसी महामंत्री की कार रोककर हमला,अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज



  सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां

देर रात सिलयारी के समीप पीसीसी महामंत्री भावेश बघेल की कार रोककर हमला करने का मामला सामने आया है हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई थी जिससे कोई बड़ी अनहोनी घटना नहीं हो पाई।

   प्राप्त जानकारी के रविवार व सोमबार की दरम्यानी रात तीन बजे के आसपास जब पीसीसी महामंत्री भावेश बघेल अपने साथी गौरव शुक्ला के साथ अपनी कार क्रमांक सीजी 04 एमवाय 7100 से मेहरसखा से रायपुर की तरफ जा रहे थे तभी रेलवे क्रासिंग से करीब आधा किलो मीटर की दूरी पर दो वाइक सवारों ने उन्हें रोका और हमला कर दिया जिससे कार का कांच भी टूट गया घटना की सूचना जैंसे ही  सिलयारी पुलिस चौकी को मिली तो सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अरविंद साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच गए जिससे कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।

   *ये कहा भावेश बघेल ने*

   पीसीसी महामंत्री भावेश बघेल ने पुलिस को बताया कि हमलावर धमकी देते हुए कह रहे थे कि बहुत बड़ा नेता बनता है।

  *इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला*

   सिलयारी पुलिस ने पीसीसी महामंत्री की रिपोर्ट पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भादवि की धारा 341,147,148,294,323,506,427 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।

  *प्रस्तावित प्लांट का किया है विरोध*

   तिल्दा ब्लॉक के मढ़ी में प्रस्तावित प्लांट का 2 अप्रैल से  विरोध किया जा रहा पीसीसी महामंत्री ग्रामीणो द्वारा किये जा रहे विरोध के समर्थन में ग्रामीणो का साथ दे रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया है कि कहीं कोई साजिस तो नहीं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads