*गांव बस्ती से करीब एक किलो मीटर दूर उधोग के सामने बनाया जा रहा मनरेगा के अंतर्गत तालाब,भविष्य में उपयोग को लेकर उठ रहे सवाल,ग्रामीणो ने सौपा सीईओ जनपद को ज्ञापन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*गांव बस्ती से करीब एक किलो मीटर दूर उधोग के सामने बनाया जा रहा मनरेगा के अंतर्गत तालाब,भविष्य में उपयोग को लेकर उठ रहे सवाल,ग्रामीणो ने सौपा सीईओ जनपद को ज्ञापन*

 *गांव बस्ती से करीब एक किलो मीटर दूर उधोग के सामने बनाया जा रहा मनरेगा के अंतर्गत तालाब,भविष्य में उपयोग को लेकर उठ रहे सवाल,ग्रामीणो ने सौपा सीईओ जनपद को ज्ञापन*



      सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां

धरसीवां जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मोहदी में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब का निर्माण गांव बस्ती से करीब एक किलो मीटर दूर एक फैक्ट्री के सामने बनाने को लेकर कुछ ग्रामीणो ओर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सवाल उठाए हैं।




      वर्षों से इसी जगह पर गांव के दो तीन  परिवार अपनी रोजी रोटी भी चला रहे हैं उन्हें वह गरीब परिवार भी इससे बेरोजगार होंगे इस मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश संयोजक एवं गांव के पूर्व सरपंच गिरधर साहूँ का कहना है कि गांव में सात आठ तालाब पहले से मौजूद हैं यदि मनरेगा के तहत ग्रामीणो को रोजगार देने था और तालाब बनवाना था तो गांव के अंदर भी जमीन है या पुराने तालाब में भी काम कराया जा सकता था लेकिन गांव बस्ती से करीब एक किलो मीटर की दूरी पर फेक्ट्री के ठीक सामने सड़क के किनारे से तालाब बनाया जा रहा है स्प्ष्ट है कि गांव के लोग तो गांव के अंदर पर्याप्त तालाब होने के कारण इतने दृर आएंगे नहीं फेक्ट्री ही सामने है उन्होंने भविष्य में इस तालाब के फेक्ट्री द्वारा उपयोग किये जाने की आशंका जताई और कहा कि जहां ग्रामीण उपयोग करने नहीं जा सकते ऐंसी जगह तालाब निर्माण की जांच हो उन्होंने यह भी कहा कि आज सरकारें गरीबो को छत ओर रोजगार देने की बात करती हैं जबकि मनरेगा के एक तरह से मनमाना उपयोग कर यहां वर्षों से रोजगार से लगे कुछ परिवारों को बेघर व बेरोजगार भी किया जा रहा है।

      इधर प्रभावित होने वाले ग्रामीण तीजराम यदु का कहना है कि गांव बस्ती से दूर फेक्ट्री के सामने तालाब बनाने को लेकर उन्होंने ग्रामीणो के साथ क्षेत्रीय विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा ,जनपद सीईओ वीरेंद्र जायसवाल तहसीलदार अजय चंद्रवंशी को ज्ञापन सौपा है ज्ञापन की एक प्रति प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी डाक से भेजी है और उचित कार्यवाही की मांग की है।

  *कराएंगे जांच*

इस मामले में जनपद सीईओ का कहना है कि तालाब का निर्माण कहाँ कराना है यह ग्राम पंचायत ही तय करता है अब यदि गांव बस्ती से करीब एक किलो मीटर दूर फेक्ट्री के सामने मनरेगा तालाब का निर्माण हो रहा है तो वह इसकी जांच कराएंगे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads