महाशिवरात्रि पर चोरी हुई वाइक बरामद,आरोपी गिरफ्तार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

महाशिवरात्रि पर चोरी हुई वाइक बरामद,आरोपी गिरफ्तार

 महाशिवरात्रि पर चोरी हुई वाइक बरामद,आरोपी गिरफ्तार



    सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां

  महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित मेला से चोरी हुई वाइक को बरामद करने में पुलिस ने सफलता हांसिल की है वाइक चुराने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

   विवेचनाधिकारी लल्ला सिंह राजपूत ने बताया कि चरोदा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मेला भरा था बड़ी संख्या में श्रद्धा भक्ति के साथ भक्त महाशिवरात्रि मनाने आये हुए थे उन्ही में से एक भक्त की वाइक अज्ञात चोर चुरा ले गया था जिस पर धरसीवां पुलिस ने अपराध क्रमांक 126/22 धारा 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया और पतासाजी शुरू की इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त चोरी गई वाइक  आरोपी सागर साहू पिता कन्हैया साहू उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 10 चरोदा थाना धरसीवा जिला रायपुर के पास है 

   पुलिस ने दबिश देकर चोरी गई वाइक एचएफ डीलक्स काला लाल कलर वाहन क्रमांक सीजी 04 केवी 0 263 को आरोपी सागर साहूँ के पास से जब्ती  कर उसे गिरफ्तार कर लिया ओर गुरुवार को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads