*प्राथमिक शाला मेघा में आयोजित हुआ अंगना म शिक्षा कार्यक्रम* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*प्राथमिक शाला मेघा में आयोजित हुआ अंगना म शिक्षा कार्यक्रम*

 *प्राथमिक शाला मेघा में आयोजित हुआ अंगना म शिक्षा कार्यक्रम* 



राजेन्द्र साहू/मगरलोड

प्राथमिक शाला मेघा में शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे अंगना मा शिक्षा  2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संकुल समन्वयक श्री एचडी साहू  के मार्गदर्शन में  प्राथमिक शाला में सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के स्तर पहचान के लिए विभिन्न गतिविधि द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें  भाषाई कौशल, गणितीय कौशल आदि की पहचान कर बच्चों की कौशल विकास में सहयोग के लिए माताओं को प्रोत्साहित किया गया। शाला के विद्यार्थियों ने सभी  गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के शारीरिक, क्रियात्मक विकास, सामाजिक भावात्मक विकास, बौद्धिक विकास, भाषाई कौशल, गणित पूर्व तैयारी आदि दक्षताओं का आंकलन किया गया। 



आकलन की इस प्रक्रिया में माताएं बच्चों के स्तर को समझ कर उनके स्तर सुधार के लिए प्रेरित हुई। शाला के प्रधान पाठक  रोमन लाल निर्मलकर ,नीलू चंद्राकर, श्रीमती छबीला साहू ने माताओं से स्तर सुधार में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि माता बच्चे की प्रथम पाठशाला होती है और बच्चे की सीखने की प्रवृत्ति घर से ही शुरू होती है। इसलिए माताएं बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर स्मार्ट माता के रूप में  श्रीमती गोपेश्वरी साहू पिंकी निषाद को सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य श्री एस के साहू एसएमडीसी अध्यक्ष गुरमीत कौर एवं शिक्षक इंद्रावती सोनी, संतोषी साहू, केशनि नंदा, ममता डॉडे, रेडक्रॉस काउंसलर अवध राम साहू एवं बहुत सारे माताओं का विशेष योगदान रहा l

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads