*सेवानिवृत ए.डी.जी.आर के विज ने ग्रामीण बच्चों को वितरित किये चप्पल* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सेवानिवृत ए.डी.जी.आर के विज ने ग्रामीण बच्चों को वितरित किये चप्पल*

 *चप्पल पहन कर वनांचल क्षेत्र के प्राथमिक शाला अरसीकन्हार के बच्चों के चेहरे पर खिली खुशियाँ*



*सेवानिवृत ए.डी.जी.आर के विज ने ग्रामीण बच्चों को वितरित किये चप्पल*


जयलाल प्रजापति/नगरी

 वनांचल विकास खण्ड नगरी के दूरस्थ ग्राम स्थित अरसीकन्हार प्राथमिक शाला के बच्चों को 6 अप्रैल को  सेवानिवृत्त वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी पूर्व एडीजी आर.के.विज द्वारा एक जोड़ी चप्पल , पानी की बॉटल, कम्पास बॉक्स वितरण किया गया । बुधवार को पूर्व एडीजी आर के विज नगरी विकास खण्ड के अरसीकन्हार गाँव पहुंचे तथा उन्होंने स्वैच्छिक रूप से प्राथमिक शाला अरसीकन्हार के सभी बच्चों को एक जोड़ी चप्पल, पानी की बॉटल, कम्पास बॉक्स एवं चाकलेट वितरित किये | 




उन्होंने सभी बच्चों से मिलकर उनके बौद्धिक स्तर की सराहना की तथा बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने बेहतर भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किये | पूर्व आई.पी.एस अधिकारी आर.के.विज ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति की जानकारी ली तथा बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करने को कहा | इस दौरान उनकी सुपत्री सुश्री विज , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह, एसडीओपी मयंक रणसिंह, डी.एस.पी. नक्सल ऑपरेशन रामकृष्ण मिश्रा, निरीक्षक कोमल नेताम, निरीक्षक मथुरा सिंह,  सरपंच श्रीमती विमला धुर्वा, परमात्मा कुंजाम, संकुल शैक्षिक समन्वयक अशोक बिसेन, प्रधान पाठक सुमन शांडिल्य, शिक्षक नारायण सिंह मोहनमाला, उपासीन बाई सहित ग्रामवासी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads