कमल बांधे को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( ईटक ) का रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किये जाने पर लोगो मे उत्साह
कमल बांधे को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( ईटक ) का रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किये जाने पर लोगो मे उत्साह
भरत कुम्भकार/खरोरा
परिक्षेत्र मे किसान मजदूर हित मे सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे कमल बांधे को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( ईटक ) का रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया कमल बांधे की नियुक्ति ईटंक के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह बैस ने क्षेत्रीय विधायक अनिता शर्मा , छत्तीसगढ़ शासन के श्रम मंत्री डा. शिव डहरिया , प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला के अनुशंसा से की है नवनियुक्त कमल बांधे ने उस पर विश्वास किये जाने पर शिर्ष नेतृत्व का आभार प्रगट करते हुये मजदूर किसान हित मे विशेष कर श्रम कानून मजदूरो की सुरक्षा व बीमा संम्बन्धित मुद्दों पर सतत् संघर्ष करने की शपथ ली .. कमल बांधे को ईटंक का रायपुर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर खरोरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ,जनपद पंचायत अध्यक्ष देवव्रत नायक, कांग्रेस नैत्री मंजु चंद्रहास नायक , मंत्री प्रतिनिधि आनंद गिलहरे , हेमंत गायकवाड़, खुबी डहरिया पार्षद सुरेन्द्र गिलहरे .आदि कांग्रेसयो ने हर्ष व्यक्त करते हुए कमल बांधे को बधाई प्रेषित कि है
