*मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नगर पालिका आरंग वार्ड 07,08,05 में* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नगर पालिका आरंग वार्ड 07,08,05 में*

 *मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नगर पालिका आरंग वार्ड 07,08,05 में*



आरंग

*मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा का आरंभ किया गया।* मोबाइल मेडिकल यूनिट में डाॅक्टर मुफ़्त में मरीज़ों का इलाज हुआ। वहीं इस योजना के तहत शहर के स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को अब इलाज कराने के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ज़रूरतमंदों को उनके वार्ड में ही मुफ़्त में इलाज मिलेगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस में प्राइमरी चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें सामान्य पैथोलॉजी जाँच के साथ मुफ़्त में दवा भी दी। मोबाइल मेडिकल यूनिट की खास बात यह है कि लोगों को सुबह-शाम स्वास्थ्य संबंधित सुविधा मिलेंगी। शहर के नागरिक उक्त सेवा का लाभ स्वास्थ्य संबंधित सलाह एवं जाँच निःशुल्क ले सकते हैं। हमारे आरंग में मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा आरंभ करने के लिए मैं समीर सगीर ग़ोरी सभपति स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग नगर पालिका परिषद आरंग  अपने व समस्त आरंग की जनता की ओर से *आदरणीय मंत्री महोदय डॉ शिवकुमार डहरिया जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त करना चाहता हूँ।* आदरणीय मंत्री महोदय डॉ. शिवकुमार डहरिया जी आपके इस प्रयास से नगर पालिका आरंग की जनता को काफ़ी लाभ मिलेगा और आपके इस अथक प्रयास ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया कि कांग्रेस की सरकार हर कदम हर मोड़ पर क्षेत्र की जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े रहेगी।


**

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads