*ग्राम गुल्लू में पूर्व में बचें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतिम किश्त राशि भुगतान करने के लिए CEO को मुख्यमंत्री के नाम से सौपा ज्ञापन-अशोक यादव* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*ग्राम गुल्लू में पूर्व में बचें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतिम किश्त राशि भुगतान करने के लिए CEO को मुख्यमंत्री के नाम से सौपा ज्ञापन-अशोक यादव*

 *ग्राम गुल्लू में पूर्व में बचें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतिम किश्त राशि भुगतान करने के लिए CEO को मुख्यमंत्री के नाम से सौपा ज्ञापन-अशोक यादव*



*आरंग-* 

ग्राम पंचायत गुल्लू के युवा पंचप्रतिनिधि व भाजपा मंडल आरंग मण्डलमंत्री अशोक यादव ने 2018-19 के स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत हुए मकान की अंतिम किश्त राशि नही मिला है।



 जिसके तहत जनपद पंचायत आरंग के CEO किरण कुमार कौशिक को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से ज्ञापन सौंपा जिसमे उन्होंने कहाँ की प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि हितग्राहियों को विगत 3 वर्षों से अप्राप्त हैं।राशि भुगतान में विलंब होने से गरीब परिवारो को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, आवास निर्माण आधे अधूरे व पूर्ण नही होंने से गरीब का आशियाना छीन गया है।पूर्ण किश्त राशि नही मिलने के बावजूद अनेक हितग्राही किसी तरह से निजी राशि व्यवस्था करके निर्माण तो पूरे कर लिए है,जिस कारण कर्ज की बोझ में दबे जा रहे हैं।

अशोक यादव ने आगे कहा कि हितग्राही अपने पुरखौती जमीन बेचने में विवस हो रहे हैं गरीब जनता की विषम परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किश्त जल्द से जल्द जारी करे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads