लोकतंत्र की रक्षा हेतु 16 को भाजपा का जेल भरो आंदोलन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

लोकतंत्र की रक्षा हेतु 16 को भाजपा का जेल भरो आंदोलन

 लोकतंत्र की रक्षा हेतु 16 को भाजपा का जेल भरो आंदोलन 



गरियाबंद - 

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू एवम जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने बताया कि भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश में एक तुगलकी आदेश जारी कर प्रदेश भर के सभी निजी, सार्वजनिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं अन्य संगठनों द्वारा प्रस्तावित सार्वजनिक आयोजनों पर 19 बिंदुओं की शर्त सहित पाबंदी लगा दी है। अघोषित आपातकाल लगाने का कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है, आपातकाल लगाकर उसने हमें जीने के अधिकार से पूर्व में भी वंचित कर दिया था। सत्ता के नशे में चूर बघेल सरकार द्वारा लाये गए इस काले कानून के विरोध में लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद द्वारा 16 मई (सोमवार)  को प्रातः 10 बजे से गांधी मैदान गरियाबंद में जेल भरो आंदोलन के माध्यम से उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads