10 वी मे नंदनी धीवर एवं 12 वी गायत्री साहू रही अव्वल
10 वी मे नंदनी धीवर एवं 12 वी गायत्री साहू रही अव्वल
आरंग-
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुल्लू का हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा परिणाम 67% रहा उक्त परीक्षा में कुल 57 छात्र-छात्राओ ने भाग लिया जिसमें 10 प्रथम श्रेणी,20 द्वितीय श्रेणी,08 तृतीय श्रेणी मे उत्तीर्ण हुए वही 08 पूरक व 11 छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण रहे कु.नंदनी धीवर ने 83.5% अंक लेकर विद्यालय मे प्रथम स्थान प्राप्त किया,कु.अंजली टंडन 79%अंक लेकर द्वितीय तथा कु.करीना साहू 73%अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उसी प्रकार हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में कु.गायत्री साहू ने 69% अंक प्राप्त कर विद्यालय मे प्रथम व उमाशंकर निषाद ने 62% अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा कु.गुंजा ढीढी ने 58% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया परीक्षा मे कुल 32 छात्र-छात्राओ ने भाग लिया जिसमे से 02 प्रथम श्रेणी,23 द्वितीय श्रेणी,04 तृतीय श्रेणी मे उत्तीर्ण हुए 02 पूरक तथा 01 छात्र अनुत्तीर्ण रहा कुल परीक्षाफल 91% एवं संकायवार परिणाम-वाणिज्य संकाय 100%,कला संकाय 90% एवं विज्ञान संकाय 75% रहा।
शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष नरोत्तम साहू,सरपंच श्री मती तारा प्रेमनारायण ढीढी,उपसरपंच हेम प्रकाश ढीढी,सदस्यगण भूषण साहू,अशोक साहू,देवनाथ साहू,रहमान खान, अशोक यादव, सी आर घृतलहरे प्राचार्य,व्याख्यातागण माणिक लाल मिश्रा,खेमलाल ठाकुर, श्रद्धाकिरण नेताम, प्रकाश चंद्र साहू,सुमन धुरंधर, प्रमिला मेश्राम, द्वारिका प्रसाद दीवान, श्वेता मिश्रा,रजनी बाला भारती,हेमलता नायक,व्यायाम शिक्षक कमलेश यादव लिपिक लोकेश तुरकाने,भृत्य दुलेश्वरी सोनबेर, चुन्नू यादव ने सभी छात्र-छात्राओ को बधाई एवं शुभकामनाये दी है।
