*सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय आरंग का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय आरंग का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा*

 *सृजन सोनकर विद्या मंदिर  उच्च माध्यमिक विद्यालय आरंग का परीक्षा परिणाम  उत्कृष्ट रहा*



आरंग


 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा । जिसमें हायर सेकेंडरी से प्रथम श्रेणी में 53 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से 32 व तृतीय श्रेणी से 1 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए वहीं विद्यालय की प्रावीण्य सूची में कुमारी चित्रकला साहू गणित 93.2% प्रथम,कुमारी प्रतीक्षा देवांगन गणित  92.4% द्वितीय, कुमारी रूचि साहू गणित 90.8% कुमारी सोनिका साहू गणित  90.8%  तृतीय ,कुमारी जानकी देवांगन 85.6% चतुर्थ, चि.प्रणव चंद्राकर कॉमर्स 85.2%  पांचवे , चि. मोहनीश पटेल कला संकाय 83.2%  छठवें, कुमारी तृप्ति गुप्ता गणित 82.2% सातवें,  कु.तारणी साहू  जीव विज्ञान  82.2% सातवें ,चि. योगेश कुमार देवांगन गणित 81.4%  आठवें ,चि  विकास लोधी कामर्स  81.4% आठवें, चि. लीलेश कुमार चंद्राकर जीव विज्ञान 79.8% नौवे व विनी साहू गणित 79.6% दसवें स्थान पर रही। जिसमें कुमारी प्रतीक्षा देवांगन का गणित विषय में 100 में 100 अंक अर्जित किये। वही हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में भी विद्यालय का प्रदर्शन बहुत बेहतर रहा जिसमें 71 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी व 21 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए जिसमें विद्यालय की प्रावीण्य सूची में कुमारी वैभवी देवांगन 96.16% प्रथम , मानसी सोनकर 94.1%, द्वितीय, कु. तनु बघेल 93.36% तृतीय, कु रोमा साहू 92.8 % चतुर्थ, कु. विनय साहू 92.5% पांचवे , कु कुसुम सोनकर 91.5% छठवें , कु हेमाराय 91.3% सातवें , कुमारी वर्षा साहू 91% आठवें , चि . केशव साहू 90.3% नौवे, कु तृप्ति सोनकर 88.83%अंक अर्जित कर दसवें स्थान पर रही।साथ ही कुमारी वैभवी देवांगन, मानसी सोनकर व रोमा साहू ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक अर्जित किये।




 उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षण श्री लखन लाल सोनकर ,अध्यक्ष श्री छत्रधारी सोनकर, उपाध्यक्ष श्री गजेंद्र सोनकर, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र सोनकर, सचिव श्री सूरज सोनकर, सह सचिव श्री सियाराम सोनकर, प्राचार्य श्री मती यशोदा योगी ,प्रधान पाठिका श्रीमती भारती वर्मा  , बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्री रविकुमार सोनकर सहित  समस्त गुरुजनों के द्वारा उनको बधाई प्रेषित करते हुए  उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads