सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के केंद्र सरकार के योजनाओं से देश की तस्वीर बदली है - चंद्राकर - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के केंद्र सरकार के योजनाओं से देश की तस्वीर बदली है - चंद्राकर

 सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के केंद्र सरकार के योजनाओं से देश की तस्वीर बदली है - चंद्राकर 



गरियाबंद- 

भाजपा मंडल अंतर्गत बिंद्रानवागढ़ मतदान केंद्र में भाजपा के जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुलदीप खरे, जिला मीडिया प्रभारी राधेश्याम सोनवानी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को चौपाल लगाकर मन की बात सुनी गई। 

      श्री चंद्राकर ने इस मौके पर  कार्यकर्ताओं की बैठक ली, उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है, भाजपा के कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के हुए योजनाओं को लेकर आम जनता के बीच जाएंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर घर जाकर बताएंगे। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी गरीब शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े  वर्गों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित है, उनके नेतृत्व में 30 मई को 8 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं, इन वर्षों में जहां देश हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं ,वही अंत्योदय के लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुए देश विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूते हुए निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ा है।






         इस अवसर पर  दशरू सिन्हा,  गज्जु सिन्हा ,श्रवण सिन्हा ,जीवन विश्वकर्मा, सुकुल ध्रुव ,धरमु सिन्हा, त्रिलोक राठौर ,दयाशंकर सिन्हा ,संतु सिन्हा, रीना सिन्हा, श्याम यादव, सुमित्रा यादव , सविता प्रधानी, उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads