भारतीय जनता पार्टी अभनपुर मंडल के तत्वावधान में इस रविवार को मन की बात प्रसारण पौता में
भारतीय जनता पार्टी अभनपुर मंडल के तत्वावधान में इस रविवार को मन की बात प्रसारण पौता में
अभनपुर
भारतीय जनता पार्टी अभनपुर मंडल के तत्वावधान में इस रविवार को मन की बात की 89वीं कड़ी का प्रसारण कार्यक्रम नया रायपुर क्षेत्र के ग्राम पौंता में आयोजित की गई.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल प्रमुख रुप से उपस्थित हुए.
अतिथियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की 89वीं कड़ी में देश की स्थिति, परिस्थिति व विभिन्न स्थानों की विशेषता के साथ धर्म, संस्कृति, तीर्थ, पर्व का विशेष उल्लेख भी किया. प्रधानमंत्री ने बताया कि कुछ दिन पहले देश ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो हम सभी को प्रेरणा देती है और भारत के सामर्थ्य के प्रति एक नया विश्वास जगाती है. हम कर्त्तव्य पथ पर चलते हुए ही समाज को सशक्त कर सकते हैं. अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीरता हो, तो एक व्यक्ति भी, पूरे समाज का भविष्य बदल सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले मैं जापान गया था. अपने कई कार्यक्रमों के बीच मुझे कुछ शानदार शख्सियतों से मिलने का मौका मिला. लोग हैं तो जापान के, लेकिन भारत के प्रति इनमें गज़ब का लगाव और प्रेम है. इस बार देश-विदेश में ‘योग दिवस’ पर होने वाले कुछ बेहद इनोवेटिव प्रयोग के बारे में मुझे जानकारी मिली है. इन्हीं में से एक है गार्डियन रिंग. एक बड़ा ही यूनिक प्रोग्राम होगा. अलग-अलग देशों में इंडियन मिशन्स वहाँ के स्थानीय समय के मुताबिक सूर्योदय के समय योग कार्यक्रम आयोजित करेंगे. एक देश के बाद दूसरे देश से कार्यक्रम शुरू होगा. पूरब से पश्चिम तक निरंतर यात्रा चलती रहेगी. फिर ऐसे ही, ये, आगे बढ़ता रहेगा. इन कार्यक्रमों की स्ट्रीमिंग भी इसी तरह एक के बाद एक जुड़ती जायेगी. यानी, ये एक तरह का रिले योग स्ट्रीमिंग इवेंट होगा. अगले महीने 21 जून को, हम 8वाँ ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ मनाने वाले हैं. मैं आप सभी से ‘योग दिवस’ को बहुत ही उत्साह के साथ मनाने का आग्रह करूँगा. हमारे देश में ‘चारधाम यात्रा’ के साथ-साथ आने वाले समय में ‘अमरनाथ यात्रा’, ‘पंढरपुर यात्रा’ और ‘जगन्नाथ यात्रा’ जैसे कई यात्राएं होंगी. सावन मास में तो शायद हर गांव में कोई-न-कोई मेला लगता है. हम जहाँ कही भी जाएँ, इन तीर्थ क्षेत्रों की गरिमा बनी रहे. सुचिता, साफ़-सफाई, एक पवित्र वातावरण हमें इसे कभी नहीं भूलना है, उसे ज़रूर बनाए रखें और इसीलिए ज़रूरी है, कि हम स्वच्छता के संकल्प को याद रखें, हमारे देश में कई सारी भाषा, लिपियाँ और बोलियों का समृद्ध खजाना है. अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग पहनावा, खानपान और संस्कृति, ये हमारी पहचान है। ये विविधता, एक राष्ट्र के रूप में, हमें अधिक सशक्त करती है, और एकजुट रखती है.
इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष व सरपंच गौरव शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय सिन्हा, भाजयुमो महामंत्री वीरेन्द्र साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री झड़ीराम पटेल, भाजयुमो उपाध्यक्ष हेमन्त साहू, चेरिया बूथ अध्यक्ष महेन्द्र सेन, भाजयुमो कार्यकर्ता पिन्टू यादव, पौंता बूथ अध्यक्ष कमलेश ध्रुव व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
