भोजन अवकाश में प्रदर्शन कर सौंपेंगे ज्ञापन
भोजन अवकाश में प्रदर्शन कर सौंपेंगे ज्ञापन
आरंग-
छत्तीसगढ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर केंद्र के समान देय दिनांक से एरियर्स सहित 34 %महंगाई भत्ता एवं सातवे वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर पूरे राज्य मे कलम रख मशाल उठा ऑनदोलन के प्रथम चरण में दिनांक 30 /05/2022 को सभी जिला,तहसील एवं ब्लाक मुख्यालयों में भोजन अवकाश में प्रदर्शन कर माननीय मुख्य सचिव छत्तीसगढ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा इसी कड़ी में आरंग ब्लाक/तहसील में छत्तीसगढ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन से संबद्ध समस्त संगठनो द्वारा भोजन अवकाश में प्रदर्शन कर अनुविभागीय अधिकारी आरंग को ज्ञापन सौंपकर आन्दोलन के अगले चरण में दिनांक 30 जून को अवकाश लेकर राजधानी रायपुर मे महारैली की सूचना के माध्यम से अपने मौलिक अधिकार महंगाई एव सातवे वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता प्रदान करने निवेदन करेगी।उक्त प्रदर्शन को लेकर फेडरेशन के तहसील संयोजक माणिक लाल मिश्रा,महासचिव संतलाल साहू,उपसंयोजक टी के बैस,सचिव अनिता सोनी,सहसचिव अरविंद वैष्णव, केशव कुमार डहरिया,जी आर टंडन, लक्ष्मण प्रसाद पनका,धनेश कुमार बघेल, उपेन्द्र देशलहरे,राहुल जोशी,एच.एल.यादव,दिलीप कुमार राहंगडाले, रामकुमार सिन्हा,भारत भूषण वर्मा,भूखन लाल चंद्राकर, पिताम्बर दास मानिकपुरी, यशवंत सिन्हा,भारत लाल दीवान, विजय चंद्राकर आदि ने सभी कर्मचारियों-अधिकारियों को प्रदर्शन मे शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है।
