34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता की मांग को लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक -कर्मचारी। - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता की मांग को लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक -कर्मचारी।

 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता की मांग को लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक -कर्मचारी



आरंग

केंद्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई  भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता देय तिथि से भुगतान की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश भर के शिक्षक -कर्मचारी 29/06/2022 को अवकाश लेकर प्रदर्शन कर महारैली निकली।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रान्तीय महामंत्री यशवन्त सिंह वर्मा एवं संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों को वर्तमान में 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा 7 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता कम मिल रहा है। जिसके कारण प्रत्येक कर्मचारी को 5 हजार से लेकर 18 हजार रुपये का प्रतिमाह आर्थिक हानि हो रहा है। जिससे प्रदेश के शिक्षक-कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते आज प्रदेश के समस्त शासकीय शाला एवं कार्यालयों में कलम बंद-मशाल उठा के तहत हल्ला बोल आंदोलन पूरे प्रदेश के राजधानी, जिला एवं विकास खण्ड मुख्यालय में आयोजित करते हुए शासन के नाम विज्ञापन सौपा गया।



आज के प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, महामंत्री यशवन्त सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, संभागीय सचिव ओंकार, प्रसाद वर्मा, जिला अध्यक्ष सुनील नायक, रामकुमार बघेल, गोविंद सोनी, मोहित वर्मा, गिरधर साहू, अवध राम वर्मा, राजेन्द्र साहू, राजन बघेल, लक्ष्मी राव, साधना दुबे, दुर्गा पाठक, बन्दना काले,  बृज राज वर्मा,  सहित प्रदेश भर में हजारों की संख्या में शिक्षक- कर्मचारी सम्मलित हुए।


  

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads