नगर में धरना-प्रदर्शन पश्चात रैली निकाल कर सौपा ज्ञापन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नगर में धरना-प्रदर्शन पश्चात रैली निकाल कर सौपा ज्ञापन

 नगर में धरना-प्रदर्शन पश्चात रैली निकाल कर सौपा ज्ञापन 



आरंग-

छत्तीसगढ कर्म.अधि.फेडरेशन के आह्वान पर कलम रख मशाल उठा ऑनदोलन के द्वितीय चरण में राज्य के कर्मचारी-अधिकारियों के दो सूत्रीय लंबित मांग केंद्र के समान देय दिनांक से एरियर्स सहित 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान करने व सातवे वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता  प्रदान करने की मांग लेकर आज फेडरेशन के प्रांतीय/ जिला के आह्वान पर तहसील आरंग के समस्त विभागो के कर्मचारी-अधिकारियों ने एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर कार्यालय जनपद पंचायत के सामने धरना-प्रदर्शन एवं नारे बाजी कर अपनी जायज मांगो की पूर्ति के लिए      आवाज बुलंद की धरना-प्रदर्शन को  प्रांतीय सचिव छत्तीसगढ व्याख्याता संघ व फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा,ने संबोधित करते हुए बताया कि अपनी मांगो की पूर्ति के लिए फेडरेशन ने 30 मई को माननीय मुख्य सचिव छत्तीसगढ शासन को ज्ञापन सौंपकर निवेदन किया था।






 हमारी जायज मांगो को शासन 29 जून तक पूरा करे अन्यथा हमे बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा किंतु शासन प्रशासन द्वारा अनदेखी करने के कारण आज हम सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे है उन्होने कहा राज्य मे कर्मचारी-अधिकारीगण भेदभाव की नीति से आक्रोशित है राज्य मे जहां भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को देय दिनांक से एरियर्स सहित 34% महंगाई दिया जा रहा है वहीं राज्य सरकार के कर्मचारी-अधिकारियों को मात्र 22% महंगाई भत्ता प्रदान किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन को छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग शास.कर्म.संघ के तहसील अध्यक्ष एवं फेडरेशन के महासचिव संतलाल साहू, सहसचिव अरविंद वैष्णव, लिपिक वर्गीय शासकीय कर्म.संघ अध्यक्ष केशव कुमार डहरिया, कोषालयीन अधिकारी संघ के   एच.एल.यादव, छ ग व्याख्याता संघ के प्रांतीय संयुक्त सचिव दिलीप कुमार राहंगडाले,छ ग कर्म कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नेत्रचंद जोशी ,छ ग तृतीय वर्ग शासकीय कर्म.संघ तहसील अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा,छ ग  व्याख्याता संघ ब्लाक अध्यक्ष गोपत राम टंडन , स्वास्थ्य संयोजक कर्म.संघ के ब्लाक अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल,छ ग पटवारी संध से राहुल जोशी,कोषालयीन कर्म.संघ के हेमंत कुमार चेलक, पेंशन धारी कल्याण संघ से लक्ष्मण प्रसाद पनका,छ.ग.सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लाक अध्यक्ष छोटूराम साहू,टीचर्स एशोसियेशन छ.ग.के ब्लाक अध्यक्ष हरीश दीवान, स्वास्थ्य विभाग की मल्लेश्वरी शुक्ला,छत्तीसगढ शिक्षक के ब्लाक अध्यक्ष रेखराम ध्रुव, हरमन बघेल, भास्कर यादव, महेंद्र पटेल, शैलेन्द्र शुक्ला आदि संबोधित किया तत्पश्चात रैली निकाल कर श्री मान अनुविभागीय अधिकारी आरंग को माननीय मुख्य मंत्री छत्तीसगढ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा।आज के प्रदर्शन मे राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा,कोषालय, कृषी,रजिस्ट्रार ,समस्त शालाओ सहित विकास खंड के सभी विभागीय कार्यालय बंद रहे।   वही फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा ने आज के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाए जाने के लिए प्रिंट मीडिया,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियो सहित समस्त कर्मचारी-अधिकारियो के प्रति आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads