आरंग नगर में राष्ट्रीय मिठाई जलेबी खिला कर मनाया धूमधाम से प्रवेशोत्सव
आरंग नगर में राष्ट्रीय मिठाई जलेबी खिला कर मनाया धूमधाम से प्रवेशोत्सव
आरंग
मंगलवार को नगर के के सबसे पुराने एवं ऐतिहासिक स्कूल शासकीय बालक प्राइमरी शाला एवं पूर्व माध्यमिक सदर रोड ने मिलकर शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया, कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से की गई तत्पश्चात मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन किया गया,।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद आरंग अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, विशिष्ट अतिथि पार्षद गण शरद गुप्ता एवम गौरी बाइ देवांगन तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष भारती देवांगन, आई टी सेल अध्यक्ष तुलसी पटेल, आचु देवांगन एवं कोसल साहित्य कला मंच आरंग अध्यक्ष विनोद गुप्ता एवं शाला प्रबंधन समिति सदर रोड आरंग की संयुक्त सहभागिता से बच्चों को राष्ट्रीय मिठाई जलेबी खिला कर, गुलाल लगाकर, शासन योजना अंतर्गत निशुल्क पुस्तक वितरण भी किया गया साथ ही साथ ही बच्चों ने कविता वाचन, कहानी वाचन, इंग्लिश इंट्रोडक्शन एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी की रोचक गतिविधियां प्रस्तुत की समस्त अतिथि गणों ने बच्चों से संवाद किया एवं अध्यक्ष नगर पालिका चंद्राकर जी ने अपने उद्बोधन में भाव विभोर होते हुए इसी स्कूल में पढ़े हुए अपने दिनों को याद किया वही कार्यक्रम में उपस्थित विकास खंड शिक्षा अधिकारी एन पी कुर्रे एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा एवं सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी आलोक चांडक ने बच्चों को शिक्षाप्रद कहानियां भी सुनाएं तथा पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण भी किया । कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रधान पाठक अरविंद वैष्णव ने किया तथा आभार सोनल मिश्रा के द्वारा किया गया एवम उपस्थित बच्चों को खीर पुड़ी भी खिलाया गया, इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति से सजल चंद्राकर,खेमलाल खेलवार,हरिराम कडरा व पालक गण, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक अशोक साहू , संकुल समन्वयक पोखन साहू एवं सुरेंद्र चंद्रसेन तथा शिक्षक गण कुलेश्वर प्रसाद तारक, केसरी ढिढी, पवन कुमार साहू, पिंकी गुप्ता, चित्रा देवांगन, पुनीत सोनवानी तथा मध्यान भोजन महिला स्व सहायता समूह व सफाईकर्मी की उपस्थिति रही ।


