ब्रह्माकुमारीज़ नैनपुर में मनाया गया मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती की 57 वीं पुण्य स्मृति दिवस
ब्रह्माकुमारीज़ नैनपुर में मनाया गया मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती की 57 वीं पुण्य स्मृति दिवस
नैनपुर:
उमरिया वार्ड ,नैनपुर में स्थित राजयोग सेवाकेंद्र में 24 जून को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती के 57 वीं पुण्य स्मृति दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में सभी ब्रह्मावत्सों ने सेन्टर पहुंचकर योग तपस्या की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्रह्मावत्स पहुंचे।
ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी विशेषतायें और उनके द्वारा दी हुई शिक्षायें सुनाई। दीदी ने बताया कि मातेश्वरी जी की मीठी पालना, कुशल प्रशासन और मधुर शिक्षायें आज भी हम सबको प्रेरणा देती रहती हैं। मातेश्वरी जी शांति की अवतार, प्रेम की मूर्त थीं।
ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन, बीके सरोज, बीके उषा एवं ब्रह्माकुमार भाई बहनों ने मातेश्वरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद परमात्मा शिव बाबा और मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती को भोग लगाया गया।और सभी को भोग दिया गया।



