ब्रह्माकुमारीज नैनपुर के द्वारा कल्पतरूह अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण
ब्रह्माकुमारीज नैनपुर के द्वारा कल्पतरूह अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण
नैनपुर
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नैनपुर के द्वारा कल्पतरु अभियान का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम उमरिया वार्ड में स्थित राजयोग साधना केंद्र में किया गया।
ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा कल्पतरूह अभियान के अंतर्गत 70 लाख पौधे लगाए जाएंगे, जिसकी पालना भी की जाएगी। इस अभियान के माध्यम से सभी को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इसके बाद नैनपुर के रेलवे म्यूजियम में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार भाई बहनो ने नैनपुर स्थित रेलवे म्यूजियम में जाकर 25 पौधे लगाए। सभी ने उमंग उत्साह के साथ वृक्षारोपण किया और सभी ने पर्यावरण को संतुलित करने के लिए प्रतिज्ञा की। सभी ने कहा कि वृक्षारोपण करेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे।
इस कार्यक्रम में मंडला क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी साथ में ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन, बीके सरोज, बीके ऊषा, रेलवे के स्टाफ बहन पूर्वा जैन, बहन अनुराधा डोंगरे, बहन छाया चौरसिया एवं ब्रह्माकुमार भाई बहन उपस्थित रहे।



