फिंगेश्वर के डागेश्वर माण्डले को मिला पत्रकारिता की उपाधि
फिंगेश्वर के डागेश्वर माण्डले को मिला पत्रकारिता की उपाधि
गरियाबंद
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा पंचम दीक्षांत समारोह का आयोजन दीनदयाल उपाध्याय आडटोरियम रायपुर में रखा गया था जिसमे महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुशुईया उइके एवं विश्वविद्यालय के कुलपति बलदेव भाई शर्मा के द्वारा (BAJMC) बेचलर ऑफ आर्ट एण्ड मास कम्युनिकेशन में श्रेष्ठ अंको से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र डागेश्वर माण्डले को पत्रकारिता की डिग्री प्रदान कर पत्रकारिता की उपाधि दिया गया। डागेश्वर माण्डले जिला: गरियाबंद राजिम क्षेत्र के विकास खण्ड नगर फिंगेश्वर के निवासी है व पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है । डागेश्वर माण्डले ने बताया हैं की आगे वह पत्रकारिता जगत में कुछ अलग ही पहचान बनाने की ललक हैं एवं समाज के लिए अच्छे कार्य और नई दिशा की ओर ले जाना चाहते है। इस उपलब्धि पर परिवार समेत फिंगेश्वर क्षेत्र के लोगो ने बधाई दिए।
