नशा तो ऐसी आफत है सीधी मौत को दावत है -ब्रह्मा कुमारी हेमा बहन
नशा तो ऐसी आफत है सीधी मौत को दावत है -ब्रह्मा कुमारी हेमा बहन
राजिम-
ब्रम्हाकुमारी की सहयोगी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की यातायात एवं परिवहन विंग एवं भारत शासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सुरक्षित भारत के लिए सड़क सुरक्षा मोटरसाइकिल चंपारण से देवभोग यात्रा के दूसरे दिन प्रातः 9:00 बजे राजिम नगरी पहुंचे जहां नगर वासियों ने स्वागत किया नगर भ्रमण पश्चात नगर पंचायत मंगल भवन में सभा का आयोजन किया गया सभा की मुख्य अतिथि राजिम नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती रेखा सोनकर, मेजर रविंद्र गिरी थाना राजीम, श्रीमती मीता महाडिक विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी हेमा दीदी ने किये एवं बताया सड़क में चलते समय यातायात के नियमों का फोन पालन करते हुए चले आप अकेले नहीं हैं आपके पीछे परिवार समाज राष्ट्र है आप सुरक्षित है तो देश सुरक्षित है नशे की हालत में कभी गाड़ी नहीं चलाएं नशा तो ऐसी आफत है है समझो मौत को दावत है सड़क सुरक्षा मोटरसाइकिल यात्रा के दौरान ब्रह्मा कुमारी हेमा दीदी ने सभा का स्वागत करते हुए संबोधन की एवं ब्रह्माकुमारी बहन ने सभी को प्रतिज्ञा कराई एवं कार्यक्रम का उद्देश्य बताएं ब्रह्माकुमारी पूजा बहन ने संस्था का परिचय बताएं मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा सोनकर ने कहा कि आज अधिकतर दुर्घटनाएं लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने से हो रही है जान है तो जहान है सावधानी बरतें जीवन अनमोल है।
ब्रह्मा ब्रह्मा कुमारी संस्था की भाई बहने लगातार विभिन्न माध्यमों से जनजागृति का कार्य करते आ रहे हैं बहन मीता महाडिक ने सड़क सुरक्षा मोटरसाइकिल यात्रा के यात्रियों एवं ब्रह्माकुमारी बहनों को इस नेक कार्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की यात्रा में यातायात एवं पुलिस विभाग के पेट्रोलियम गाड़ी साथ-साथ रहे आसपास के ग्राम के तुम कुम्ही कोमा सेमहरतरा बेलटूकरी ग्रामों में लोगों को गीत कविता, पाम्पलेट एवं सभा का आयोजन कर लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दिए इस दौरान ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विद्यालय के सदस्यगण एवं नगर वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।





