ब्रह्माकुमारीज़ मण्डला के द्वारा विश्व साईकल दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई साईकल रैली
ब्रह्माकुमारीज़ मण्डला के द्वारा विश्व साईकल दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई साईकल रैली
मण्डला
वर्ल्ड साईकल दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, मण्डला के द्वारा साईकल रैली निकाली गयी।
यह साइकल रैली का शुभारंभ मण्डला क्षैत्रिय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी जी ने झंडा दिखाकर किया।
यह रैली बस स्टैंड के पीछे, ब्रह्माकुमारीज़ मार्ग,"विश्व शांति भवन" ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से होते हुए लालीपुर, बस स्टैंड, चिलमन चौक, अम्बेडकर चौराहा, ज्ञानदीप स्कूल,स्टेट बैंक चौराहा होते हुए ब्रह्माकुमारीज़ सेन्टर में सम्पन्न हुई।
इस रैली में ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, बीके ज्योति, बीके दुर्गा, बीके राजू, बीके पुरुषोत्तम, बीके मोहित, बीके विक्की, बीके प्रिंस एवं युवा भाई बहनो के साथ बच्चे उपस्थित रहे।
इस रैली को बड़े उत्साह के साथ निकाली गई। इस रैली में युवाओं के साथ बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस रैली के माध्यम से सभी को पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया।
इसमें ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने बताया कि 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है, आज ही के दिन साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस घोषित किया गया था।इसका उद्देश्य लोगों को साइकिल से होने वाले फायदों के बारे में बताना है। नियमित तौर से साईकल चलाने से सेहत अच्छी होती है। साथ ही साईकल चलाने से पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सकता है।
रैली सम्पन्न होने के बाद सभी को प्रसाद दिया गया।



