आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सुरक्षित भारत के लिए सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा, सड़क सुरक्षा से जन रक्षा अभियान को लेकर ब्रह्माकुमार भाई पहुंचे ---- कोपरा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सुरक्षित भारत के लिए सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा, सड़क सुरक्षा से जन रक्षा अभियान को लेकर ब्रह्माकुमार भाई पहुंचे ---- कोपरा

 आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सुरक्षित भारत के लिए सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा, सड़क सुरक्षा से जन रक्षा अभियान को लेकर ब्रह्माकुमार भाई  पहुंचे ----  कोपरा





स्टीयरिंग पर नियंत्रण के लिए मन पर नियंत्रण जरूरी  ----- ब्रह्मकुमारी बिंदु दीदी



कोपरा

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के यातायात प्रभाग द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। नवापारा सेवाकेंद्र में मोटरसाइकिल यात्रा का शुभारम्भ बुधवार को किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सुरक्षित भारत के लिए सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा तीसरा दिन ग्राम कोपरा पहुंचे। यह यात्रा ब्रह्माकुमारिय सेवा केन्द्र  चंपारण से देवभोग तक गरियाबंद जिला के सभी ब्लाक मुख्यालयों व आस पास आने वाले ग्रामों तक पहुंचेगी ।आपको बता दे की यह सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। जिसका विषय - सुरक्षित भारत, सड़क सुरक्षा से जन रक्षा। स्थानीय सेवा केन्द्र। कोपरा द्वारा ग्राम के सहाड़ा चौक रंगमंच पर  जनसभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर साहू,ग्राम पटेल श्यामलाल निषाद,पुर्व जनपद सदस्य श्रीमती संध्या ठाकुर,पुर्व सरपंच डॉ डाली साहू, महिला समूह अध्यक्ष श्रीमती भारती साहू , आस कुमार साहू की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।



     इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर साहू ने कहा कि मानसिक तनाव और तेज गति से वाहन चलाने से भी दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। ज्यादातर दुर्घटनाएं वाहन चालक की लापरवाही से होती है। उसे यह समझ ही नहीं होती है कि उसका एक कृत्य कितने लोगों को बेसहारा बना देगा? सजगता के अभाव में दुर्घटनाओं पर काबू पाना सम्भव नहीं है।




  उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय दूसरों को भी अपने समान मानकर उनकी असुविधा का ध्यान रखें। हमारी आजादी वहां समाप्त हो जाती है, जहां दूसरों की आजादी शुरू होती है। उन्होंने समारोह के आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्कूलों, काॅलेजों और विभिन्न संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सचेत करने की जरूरत है।


ग्राम पंचायत कोपरा के पूर्व सरपंच डॉ डाली साहू ने कहा कि आज के समय में मोबाइल का उपयोग बड़ी समस्या बन चुकी है। लोग घरों से जब निकलते हैं तो चाबी से पहले मोबाइल को ढूँढते हैं। बच्चों को यदि यातायात नियमों की जानकारी दी जाए तो वह बड़ों को उन नियमों का पालन करने के लिए बाध्य कर सकते हैं। नियमों का पालन करने का संस्कार बनाना जरूरी है।


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय स्थानीय शाखा की संचालिका ब्रह्माकुमारी कुंती दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि गाड़ी चलाते समय मन में किसी प्रकार का तनाव नहीं होना चाहिए। इसके लिए राजयोग मेडिटेशन अच्छा कारगर तरीका है।जीवन में राजयोग को अपनाए मन बुद्धि को केन्द्रित रखे ,अपना भला कीजिए , औरो का भी भला कीजिए। जीवन में सदा सुखी रहीए ।


ब्रह्माकुमारिय यात्रा का उद्देश्य बतलाते हुए कहा कि हमारे देश में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं जिसके कारण सबसे ज्यादा लोग यहाँ मरते हैं। अब हमें प्रतिज्ञा करनी है कि हम स्वयं तो यातायात नियमों का पालन करेंगे ही दूसरों को इसके लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने नशापान व तेज गति से वाहन चालन  को दुघटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया।


गरियाबंद जिला मुख्यालय से पधारी  ब्रह्माकुमारी बिंदु दीदी ने कहा कि अपने जीवन का मूल्य नहीं समझने के कारण उसे दुर्घटनावश व्यर्थ में ही गंवा देते हैं। स्टीयरिंग पर नियंत्रण के लिए मन पर नियंत्रण जरूरी है। वाहन की गति उतनी ही होनी चाहिए जितनी कि हम नियंत्रित कर सकते है। उन्होंने सभा में उपस्थित जन समूह को यातायात नियमों को पालन करने के लिए 10 बिंदुओं में संकल्पबद्ध कराया। कार्यक्रम को ग्राम पटेल श्याम लाल निषाद ,महिला समूह की अध्यक्ष श्रीमती भारती साहू , पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती संध्या ठाकुर ,एवं आसकेकुमार साहू ने भी संबोधित किया।ग्राम के आकाश म्यूजिक ग्रुप ने ट्रैफिक नियमों संबंधित सुमधुर गीतों से युवा यात्रियों का उत्साह वर्धन किया। संचालन  ब्रह्माकुमार गणेश भाई किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads