*अग्निपथ योजना से भारतीय सेना और मजबूत एवं सशक्त होगी -अशोक यादव* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अग्निपथ योजना से भारतीय सेना और मजबूत एवं सशक्त होगी -अशोक यादव*

*अग्निपथ योजना से भारतीय सेना और मजबूत एवं सशक्त होगी -अशोक यादव*



आरंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय सेना के तीनों स्वरूपों आर्मी, नेवी एवं एयरफोर्स को पहले से भी ज्यादा मजबूत और सशक्त बनाने के लिये अग्निपथ योजना प्रारंभ की है । इस योजना का समर्थन करते हुए भाजपा मंडल आरंग मंडलमंत्री एवं गुल्लू युवा पंचप्रतिनिधि अशोक यादव ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा किसी के बहकावे में ना आये और अपने कैरियर की शानदार शुरुवात अग्निपथ योजना में भर्ती होकर अग्निवीर के रूप में देश सेवा करने का सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते है । अग्निपथ योजना से भारतीय सेना पहले से भी और ज्यादा मजबूत और सशक्त होगी । यह योजना युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा । मंडलमंत्री अशोक यादव ने आगे बताया कि ये अग्निवीर आर्मी, नेवी एवं एयरफोर्स में चार साल के लिए रहेंगे । इन अग्निवीरों मे से 25 प्रतिशत युवाओं को परमानेंट होने का मौका दिया जाएगा । साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल के युवा भर्ती के लिए रिक्रूटमेंट रैली में भाग ले पाएंगे । अग्निपथ स्कीम के साथ ही इंडियन आर्मी में अंग्रेजों के जमाने से चला आ रहा रेजिमेंट सिस्टम भी बदलेगा । इस योजना से भारतीय महिला भी अग्निवीर बन सकेगी । अब तक इंडियन नेवी में महिलाएं सिर्फ आफिसर रैंक में काम करती थी अब सेलर रैंक में भी महिलाएं शामिल हो सकेगी । उन्होंने आगे बताया चार साल के बाद 11 लाख 70 हजार रुपये की राशि उनके मासिक सैलरी के अलावा मिलेगी । अग्निवीर का 48 लाख का लाइफ ईश्योरेंस कवर होगा । भविष्य में शासन के द्वारा अग्निवीरों को आगे नौकरी में प्राथमिकता मिलेगी । ब्यवसाय के लिये लोन मिलेगा, जो आगे पढ़ाई जारी रखना चाहते है उनके लिए ब्रिजिंग कोर्स की ब्यवस्था की जाएगी । मंडलमंत्री यादव ने कहा जब अग्निवीर कठिन परिश्रम कर पास होंगे तो भारत इतना ताकतवर होगा कि अमेरिका एवं चीन भी भारत से भय खायेंगे । इसके साथ ही युवाओं में ऐसा अनुशासन आएगा कि वे ना भ्रष्टाचारी होंगे, ना देशद्रोही, ना लुटेरे और ना ही आतंकी होंगे, वह तो सिर्फ नये भारत का निर्माण करेंगे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads