स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय आरंग में योग दिवस - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय आरंग में योग दिवस

स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय आरंग में योग दिवस 



आरंग

स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय आरंग में योग दिवस के अवसर पर योग व व्यायाम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य  ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है जिसके माध्यम से आत्मा का परमात्मा से योग हो पाता है। जिस प्रकार से शरीर के उचित संचालन के लिए उचित भोजन की आवश्यकता है उसी प्रकार एक स्वस्थ शरीर के लिए योग भी उतना ही आवश्यक है। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास हो सकता है इसलिए योग को अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाये और प्रतिदिन योग करें। यह हमारे मन और मस्तिष्क को तरोताजा और प्रसन्नचित रखने में कारगर है। आज योगा ने भारत को एक नया आयाम दिया है ।विदेशों में भारत का दर्जा उत्तम कोटि का हुआ है। कोरोना जैसी महामारी के दौरान अनेक लोगों को योगा के कारण ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ है ।इसलिए योग को अपने जीवन का शामिल अवश्य करें।इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री लखनलाल सोनकर ,अध्यक्ष श्री छत्रधारी सोनकर,उपाध्यक्ष श्री गजेन्द्र सोनकर, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र सोनकर, सचिव श्री सियाराम सोनकर, सहसचिव श्री सूरज सोनकर,प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी,प्रधान पाठक श्रीमती भारती वर्मा सहित  समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads