बागेश्वर प्राथमिक स्कूल में बच्चों को हलवा पूरी खिलाकर मनाया गया प्रवेशोत्सव l
बागेश्वर प्राथमिक स्कूल में बच्चों को हलवा पूरी खिलाकर मनाया गया प्रवेशोत्सव
आरंग
नगर के शासकीय भालू राम देवांगन प्राथमिक शाला बागेश्वर पारा आरंग स्कूल में प्रवेशोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की पूजा वंदना के साथ प्रारंभ हुई तत्पश्चात समस्त अतिथियों का स्वागत एवं नव प्रवेशी बच्चों का गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया गया, साथ ही शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के द्वारा निशुल्क शासकीय पाठ्य पुस्तक वितरण के साथ-साथ बच्चों को लेखन सामग्री के रूप में कापियां वितरित की गई, कार्यक्रम में उपस्थित युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित जलक्षत्री ने सभी बच्चों को प्रवेशोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि स्कूल की सभी समस्याओं के लिए वे जल्द ही मंत्री जी से बात करेंगे वहीं एसएमसी अध्यक्ष लक्की जल क्षत्रि, उपाध्यक्ष प्रदीप पटेल एवं शिक्षाविद बुधराम नाविक ने भी अपने विचारों से बच्चों को प्रेरित किया।
संस्था प्रमुख भीखम चंद देवांगन ने समस्त अतिथियों का आभार मानते हुए कहा कि विद्या से बढ़कर कोई धन नहीं है और इसे कोई चुरा भी नहीं सकता उन्होंने बच्चों को एक गीत के माध्यम से प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित किया, शिक्षक नितिन मिश्रा ने
शालेय गतिविधि एवं नव प्रवेशी बच्चों की जानकारी दी संचालन कर रहे शिक्षक अरविंद वैष्णव ने उपस्थित माताओं एवम पालकों को भी अभिव्यक्ति का अवसर दिया इस अवसर पर एसएमसी सदस्य एवं पालक गण रूपमती जल क्षत्रि, मिथलेश्वरी जल क्षत्रि, सावित्री जल क्षत्रि, पूर्णिमा जल क्षत्रि, सरस्वती जल क्षत्रि, दिलेश्वरी जलक्षत्री, जगौती बाई, लीला लोधी, आरती लोधी, कल्याणी लोधी, रेखा लोधी, हेमलता यादव, निर्मला यादव , हेम बाई यादव, दया यादव, महेंद्र यादव,रवि देवांगन,साधना सोनकर एवं संकुल समन्वयक नूतन मांडले शिक्षक गण श्वेता पाल, राधेश्याम नायक तथा मध्यान भोजन स्व सहायता समूह से पुष्पा तंबोली की उपस्थिति रही बच्चों को इस अवसर पर हलवा पुरी भी परोसा गया ।



