*शासन के भेदभाव नीति से आक्रोशित होकर आंदोलन में शामिल होगें* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*शासन के भेदभाव नीति से आक्रोशित होकर आंदोलन में शामिल होगें*

 *शासन के भेदभाव नीति से आक्रोशित   होकर आंदोलन में शामिल होगें*



***************************

आरंग-

राज्य के कर्मचारियों के साथ महंगाई भत्ता को लेकर भेदभाव की नीति से राज्य के सभी कर्मचारी-अधिकारीगण आक्रोशित हैं राज्य मे वर्तमान मे केवल 22 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा जबकि केंद्रीय कर्मचारी-अधिकारियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान किया जा रहा है जिसे लेकर कर्म.अधि.फेडरेशन के बेनर तले चरणबद्ध ऑनदोलन किया जा रहा है।



छत्तीसगढ तृतीय वर्ग शासकीय कर्म.संघ आरंग के ब्लाक अध्यक्ष अरविंद कुमार वैष्णव एवं स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल ने छत्तीसगढ कर्म.अधि.फेडरेशन के आह्वान पर आयोजित 29 जून के एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन एवं महारैली को सफल बनाए जाने को लेकर आज आरंग के विभिन्न विभागीय कार्यालय       अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, तहसील, कोषालय, रजिस्ट्री व कृषि विभाग के कर्मचारी-अधिकारियों से भेंटकर उक्त ऑनदोलन को सफल बनाने की अपील की जिसपर सभी  विभागीय कर्मचारी-अधिकारियो ने अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए सामूहिक अवकाश पर जाने की स्वीकृति प्रदान की।संपर्क अभियान में फेडरेशन आरंग के संयोजक एवं छ ग  व्याख्याता संघ के प्रांतीय सचिव माणिक लाल मिश्रा,लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ अध्यक्ष केशव कुमार डहरिया,राजकुमार श्रीवास,पिताम्बर दास मानिकपूरी, नितिन मिश्रा,नूतन मांडले, डोमन डहरिया आदि शामिल रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads